Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mushroom Ki Kheti: बिहार में कीजिए मशरूम की खेती, नीतीश सरकार के इस ऑफर से हो जाएंगे मालामाल

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 07:31 PM (IST)

    मशरूम की खेती करना एक फायदेमंद व्यवसाय हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको सही तरीके और तकनीक का पता होना चाहिए। बिहार में अगर आप मशरूम की खेती करेंगे तो न ...और पढ़ें

    बिहार में मशरूम की खेती पर सरकार दे रही अनुदान (जागरण)
    बिहार में मशरूम की खेती पर सरकार दे रही अनुदान (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार में मशरूम की खेती से लाखों की कमाई कर सकते हैं
    2. नीतीश सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देगी

    जागरण संवाददाता, पटना। Mushroom Ki Kheti Kaise Karen: अगर आप भी मशरूम की खेती करने की योजना बना रहे हैं तो खबर आपके लिए है। कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय की ओर से झोपड़ी में मशरुम उत्पादन योजना का लाभ लेकर आप आसानी से मशरुम उत्पादन कर सकते हैं। इसके लिए आधा खर्च सरकार उठा रही है। योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार दिया जाएगा। 

    एक आवेदक को सिर्फ एक ईकाई का लाभ

    इस योजना के तहत कोई भी किसान अगर आवेदन करता है तो उसे सिर्फ एक ही ईकाइ लगाने के लिए लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को प्राधिकृत संस्थान द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। बिना प्रशिक्षण प्राप्त किए इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आनलाइन आवेदन उद्यान निदेशालय की बेवसाइट पर करना होगा। 

    179500 ईकाइ की लागत

    मशरुम ईकाइ लगाने के लिए लागत 1,79,500 तय की गई है। जिसपर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। मशरूम हट का क्षेत्रफल 1500 स्क्वायर फिट (50 फीट x 30 फीट ) होना चाहिए। मशरूम हट का प्राक्कलन एवं संरचना का नक्शा उद्यान निदेशालय के बेवसाइट पर उपलब्ध है। इस वेबसाइट पर जाकर यहां से डाउनलोड किया जा सकता है।

    मशरूम की खेती कैसे करें

    मशरूम की कई किस्में होती हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख किस्में हैं 

    • बटन मशरूम (Button Mushroom)
    • क्रिमिनी मशरूम (Crimini Mushroom)
    • पोर्टोबेल्लो मशरूम (Portobello Mushroom)
    • शिटाकी मशरूम (Shiitake Mushroom)

    चरण 2: मशरूम के बीज की खरीद

    मशरूम के बीज को "स्पॉन" कहा जाता है। आप स्पॉन को ऑनलाइन या स्थानीय बीज बिक्रेता से खरीद सकते हैं।

    खबरें और भी

    चरण 3: मशरूम के लिए उपयुक्त वातावरण का निर्माण

    मशरूम को विकसित होने के लिए एक विशिष्ट वातावरण की आवश्यकता होती है:

    •  तापमान: 15-20 डिग्री सेल्सियस
    •  आर्द्रता: 70-80%
    •  प्रकाश: कम प्रकाश

    चरण 4: मशरूम की खेती के लिए सब्सट्रेट का तैयार करना

    मशरूम की खेती के लिए सब्सट्रेट के रूप में आप लकड़ी के चिप्स, बीजों के अवशेष, या अन्य जैविक पदार्थों का उपयोग कर सकते हैं।

    चरण 5: स्पॉन का प्रसार और मशरूम की वृद्धि

    सब्सट्रेट पर स्पॉन को फैलाएं और इसे एक साफ और आर्द्र वातावरण में रखें। मशरूम की वृद्धि के लिए नियमित रूप से पानी और आर्द्रता की आवश्यकता होती है।

    चरण 6: मशरूम की कटाई

    मशरूम की कटाई तब की जाती है जब वे पूरी तरह से विकसित हो जाते हैं। कटाई के बाद, मशरूम को तुरंत बाजार में बेचना चाहिए या उन्हें संग्रहीत करना चाहिए।

    यह मशरूम की खेती करने के लिए एक सामान्य गाइड है। मशरूम की खेती करने के लिए आपको अधिक विस्तृत जानकारी और तकनीक की आवश्यकता हो सकती है।

    ये भी पढ़ें

    Mushroom ki Kheti: बेहद आसान है मशरूम की खेती, कम निवेश पर 20 गुना तक मुनाफा, इन तरीकों से करें मोटी कमाई

    Mushroom Farming: मशरूम की खेती कर 5 लाख का महीना कमाएं, सरकार भी दे रही अनुदान, ऐसे करें उत्पादन