यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Land News: बिहार में अब नहीं रुकेगा दाखिल-खारिज! अधिकारियों को चेतावनी के साथ मिल गया नया निर्देश
Bihar Land News नीतीश सरकार बिहार में दाखिल-खारिज (Mutation Case) से जुड़ी समस्या को लेकर काफी एक्टिव है। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई क ...और पढ़ें

HighLights
- दाखिल-खारिज में लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
- दाखिल-खारिज को लेकर पटना डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
- दाखिल-खारिज के 39,182 आवेदन 63 दिनों से अधिक समय से लंबित
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Mutation Cases पटना जिले में दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की संख्या 78,885 है। 30,135 आवेदन 21 दिन से अधिक तथा 39,182 आवेदन 63 दिनों से अधिक समय से लंबित है।
जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने राजस्व मामले की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन के आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के अंदर निष्पादन कराएं। अन्यथा अनुशासनात्मक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सभी भूमि सुधार उप समाहर्ताओं को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सभी अंचलों का निरीक्षण करें एवं राजस्व कार्यों का अनुश्रवण कर सरकार के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने ये भी दिया निर्देश
खबरें और भी