विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर 12 लाख के जेवर लूटे, नकाबपोश बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:19 PM (IST)

नालंदा जिले के बहादुरपुर मोड़ पर छह नकाबपोश बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी सोनू कुमार को गोली मारकर करीब 12 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए।

सोनू कुमार। (फाइल फोटो)

सोनू कुमार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बहादुरपुर मोड़ पर स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट हुई।

  2. छह नकाबपोश बदमाशों ने 12 लाख के आभूषण लूटे।

  3. गोली लगने से घायल व्यवसायी पटना रेफर किए गए।

संवाद सूत्र, बरबीघा। नालंदा जिला के सारे थाना से कुछ ही दूरी पर बहादुरपुर मोड़ के पास शनिवार को छह नकाबपोश बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर करीब 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए।

गोली लगने से बरबीघा के फैजाबाद निवासी सोनू कुमार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार फैजाबाद निवासी श्याम सोनी के पुत्र सोनू कुमार बेनार मोड़ पर आभूषण की दुकान चलाते हैं। शनिवार को दुकान बंद कर वह अपने भाई गोलू के साथ बाइक से बरबीघा लौट रहे थे।

बाइक की डिक्की में करीब 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण रखे थे। इसी दौरान बहादुरपुर मोड़ के पास पहले से घात लगाए छह नकाबपोश बदमाशों ने दोनों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

विरोध करने पर बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान बाइक चला रहे सोनू कुमार की कमर में गोली लग गई। बदमाश डिक्की से आभूषण लूटकर फरार हो गए।

घायल व्यवसायी को गोली लगने का आभास होने पर वो भाई के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। मामले की जानकारी सारे थाने को दी गई है।

यह भी पढ़ें- बेटे की मौत का इंतकाम लेने के लिए 2 साल बाद उसी दिन कराया कत्ल, औरंगाबाद में पिता समेत 6 गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।