विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नरेंद्र मोदी देश के एकमात्र ऐसे नेता...', हरियाणा और जम्मू-कश्मीर इलेक्शन के रिजल्ट पर बोले ललन सिंह

Published: Wed, 09 Oct 2024 07:46 PM (IST)

ललन सिंह ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के एकमात्र ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह। फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन पर जनता को भरोसा है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए ललन ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी वटवृक्ष हैं, जिसकी छांव के नीचे देश की जनता सुकून महसूस कर रही है। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी छोटा पौधा हैं। अभी हवा में उड़ रहे हैं। गिरेंगे तो टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। वे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा के चुनाव परिणाम से यह प्रमाणित हुआ कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वहां न सिर्फ भाजपा की सीटें बढ़़ीं, बल्कि वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। मोदी देश के प्रति समर्पित हैं।

उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए और कांग्रेस ने हरियाण और जम्मू-कश्मीर के चुनावों में नकारात्मक प्रचार का सहारा लिया। हरियाणा में अग्निवीर योजना के बारे में दुष्प्रचार किया गया। पहलवान विवाद की चर्चा की गई, लेकिन हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के पहलवानों को पछाड़ दिया। ललन सिंह ने पूछा- कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर में भी क्या मिला? किसी के कंधे पर सवार होकर रह गई।

कांग्रेस के साथ उनके सहयोगी दलों का भी होगा सफाया : श्रवण कुमार

प्रदेश जदयू कार्यालय में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं शिक्षा मंत्री सुनील कुमार शामिल हुए। इन मंत्रियों ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने पत्रकारों से कहा कि हरियाणा चुनाव परिणाम से कांग्रेस को सीख लेनी चाहिए। आने वाले दिनों में कांग्रेस के साथ-साथ उनके सहयोगी दलों का भी देश से सफाया हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी अपने काले कारनामों की वजह से आज राजनीति में विलुप्त होने कगार पर खड़ी है।

'बिहार की जनता ने सिखाया सबक'

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व जो लोग हमारी पार्टी के विषय में अनर्गल दावे कर रहे थे, बिहार की जनता ने उन्हें सबक सिखाने का काम किया है। लोकसभा चुनाव परिणाम के विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार जदयू प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 2025 के विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियों की दुर्दशा तय है।

वहीं, मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन संबंधित ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। साथ ही दिसंबर महीने तक नए स्कूलों में पदस्थापन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- ED की बिहार में बड़ी कार्रवाई; लालू यादव के करीबी पूर्व राजद MLA की 21.38 करोड़ की संपत्ति जब्त

ये भी पढ़ें- Shivdeep Lande: इस्तीफे के बीच शिवदीप लांडे पर नीतीश कुमार का नया दांव, अचानक सौंप दी बड़ी जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।