Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: '4 जून को जब मतगणना होगी...', टिकट फाइनल होने के बाद क्या बोले NDA प्रत्याशी; RJD ने अब तक नहीं खोले पत्ते

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 11:59 AM (IST)

    नवादा लोकसभा सीट से भाजपा ने विवेक ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने खुशी जाहीर की है। पहले इस सीट पर चंदन सिंह न ...और पढ़ें

    नवादा सीट से भाजपा ने विवेक ठाकुर को बनाया प्रत्याशी
    नवादा सीट से भाजपा ने विवेक ठाकुर को बनाया प्रत्याशी

    HighLights

    1. पूरे देश में चुनाव का रंग छा गया है- विवेक ठाकुर
    2. 4 जून को जब मतगणना होगी तो देश की जनता दोबारा होली खेलेगी- विवेक ठाकुर

    डिजिटल डेस्क, पटना। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। नवादा सीट से भाजपा ने विवेक ठाकुर पर इस बार भरोसा जताया है। होली के मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे देश में चुनाव का रंग छा गया है और उसपर होली का रंग जनता के सामने और भी अच्छे आ चुका है। 

    उन्होंने कहा कि इस होली के साथ चुनावी होली भी होने वाली है। उन्होंने दावा किया कि फिर से एक बार भाजपा की सरकार बनने वाली है। फिर से जनता के बीच काम करने वाली सरकार का गठन होगा। विवेक ठाकुर ने आगे कहा कि आज पहली होली है। 4 जून को जब मतगणना होगी तो देश की जनता दोबारा होली खेलेगी।

    महागठबंधन ने अभी तक नहीं खोले पत्ते

    बता दें कि जहां एनडीए ने नवादा सीट पर विवेक ठाकुर को हरी झंडी दी है। वहीं, महागठबंधन ने अभी तक इस सीट अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इससे पहले, एनडीए से चंदन सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज कर थी। पिछले चुनाव में वह लोजपा कैंडिडेट थे। इस बार भाजपा के खाते में यह सीट गई है। 

    उधर, सीट बंटवारे (Seat Sharing Bihar) से पहले ही सहयोगी दलों ने बिहार में कुछ सीटों पर अपना कैंडिटेट फाइनल करना शुरू कर दिया है। राजद (RJD) ने 10 से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशियों को हरी झंडी दे दी है। अब सीपीआई(एम) ने भी खगड़िया सीट पर एक उम्मीदवार को फाइनल कर दिया है।  

    यह भी पढ़ें-

    खबरें और भी

    Chirag Paswan: चाचा पशुपति पारस फिर आएंगे NDA में? चिराग पासवान ने दे दिया बड़ा हिंट, बोले- गठबंधन के भीतर...

    Bihar Politics: 'टिकट देने के पीछे...', बात तो Lalu Yadav की थी; मगर Nitish Kumar पर सवाल खड़े कर गए मांझी?