Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: चुनाव से पहले बिहार में BJP को झटका, इस सांसद ने छोड़ दी पार्टी; कहा- छल से...

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 12:19 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। एक बड़े सांसद ने चुनाव से पहले पार्टी का साथ छोड़ दिया है। सांसद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया ह ...और पढ़ें

    भाजपा सांसद अजय निषाद ने दिया इस्तीफा
    भाजपा सांसद अजय निषाद ने दिया इस्तीफा

    डिजिटल डेस्क, पटना। Ajay Nishad Resign बिहार में भाजपा (BJP) को बड़ा झटका लगा है। एक बड़े सांसद ने चुनाव से पहले पार्टी का साथ छोड़ दिया है। भाजपा सांसद अजय निषाद (Ajay Nishad) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दी है। 

    उन्होंने लिखा कि भाजपा के छल से आहत होकर पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। बता दें कि अजय निषाद इस वक्त मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Seat) से सांसद हैं। भाजपा ने इस बार वहां से दूसरे प्रत्याशी को टिकट दे दिया है। टिकट नहीं मिलने की वजह से नाराज चल रहे थे।

    कांग्रेस के साथ जुड़े अजय निषाद

    भाजपा से बेटिकट हो चुके मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद मंगलवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। दिल्ली में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चर्चा है कि वे मुजफ्फरपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। अब भाजपा से बेटिकट हुए सासाराम के सांसद छेदी पासवान भी कांग्रेस के संपर्क में बताए जा रहे हैं।

    कांग्रेस के खाते में मुजफ्फरपुर सीट

    मुजफ्फरपुर सीट महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में गई है। इस बीच पप्पू की आवक से क्षुब्ध होकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल शर्मा पार्टी छोड़ चुके हैं। कुछ और नेताओं के साथ छोड़ जाने के बीच अजय की आवक कांग्रेस के लिए सुकून-भरी हो सकती है।

    खबरें और भी

    अजय मुजफ्फरपुर से लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर विजयी रहे हैं। पिछली बार महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी के राज भूषण चौधरी को उन्होंने रिकॉर्ड 409988 मतों से शिकस्त दी थी।

    यह भी पढ़ें-

    Chirag Paswan: जमुई में चिराग ने बहनोई को क्यों दिया टिकट? खुद बता दिया सब कुछ, कहा- कोई अपना ही...

    RJD के दिग्गज सांसद ने बढ़ाई लालू-कांग्रेस की टेंशन, इस 'हॉट' सीट पर महागठबंधन उम्मीदवार के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव