Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: नीतीश के नाम पर नहीं लगी मुहर! अमित शाह ने CM फेस को लेकर दिया बड़ा बयान

    Updated: Fri, 17 Oct 2025 12:43 AM (GMT+05:30)

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एनडीए विधानमंडल दल ही मुख्यमंत्री का चुनाव करेगा। शाह ने स्पष्ट किया कि एनडी ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार और अमित शाह।

    नीतीश कुमार और अमित शाह।

    HighLights

    1. शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा

    2. एनडीए विधानमंडल दल करेगा फैसला

    3. नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव

    राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव प्रचार के साथ ही एनडीए के चुनावी समीकरण को साधने केंद्रीय मंत्री अमित शाह गुरुवार को तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंच गए। शाह पटना पहुंचने के उपरांत एक टीवी चैनल के फोरम में सम्मिलित हुए। शाह ने कार्यक्रम में नीतीश कुमार को चुनाव उपरांत मुख्यमंत्री बनाने को लेकर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि मैं कौन होता हूं किसी को मुख्यमंत्री बनाने वाला। एनडीए में इतने सारे दल हैं। चुनाव उपरांत एनडीए विधानमंडल दल तय करेगा कौन मुख्यमंत्री होगा।

    शाह ने कहा कि भाजपा गठबंधन एवं उसके सहयोगियों का सम्मान करती है और अंतिम निर्णय चुनाव के परिणाम पर आधारित होगा।

    उन्होंने स्पष्ट किया एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। इस प्रश्न पर कि क्या कम सीटें आने पर भी नीतीश मुख्यमंत्री बनेंगे? शाह का उत्तर था- आज भी भाजपा की सीटें अधिक हैं। यह सच है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कम सीटें आने के कारण नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने से इनकार किया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर वे राजी हुए।

    उन्होंने नीतीश कुमार की प्रशंसा की। कहा कि वे देश के महत्वपूर्ण समाजवादी नेता हैं। वह कभी कांग्रेस में नहीं रहे। कांग्रेस के साथ उनका संश्रय अधिकतम ढाई साल का रहा। क्या बिहार में भाजपा की सरकार बनाने का सपना नहीं है? शाह ने कहा-मैं सपना नहीं देखता हूं। आराम से सोता हूं।

    वर्तमान में, बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का नेतृत्व कर रहा है। भाजपा 84 सीटों के साथ गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि उसके सहयोगी जदयू के पास 48 सीटें हैं, जो उसके सहयोगी दल की आधी संख्या है।

    खबरें और भी

    इसके उपरांत शाह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं चुनाव समिति की अलग-अलग बैठक ली। टिकट बंटवारे एवं सीट शेयरिंग के उपरांत भाजपा के साथ ही एनडीए में चल रही गतिविधियों से अवगत हुए।

    शुक्रवार को शाह सारण जिले के तरैया एवं अमनौर में आयोजित नामांकन सभा में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत भाजपा की ओर से पटना में ज्ञान भवन में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: वीआईपी को मिल सकती है 15 सीट, राहुल गांधी ने सहनी को किया फोन; तेजस्वी अभी मौन

    यह भी पढ़ें- Lalu Family Politics: तेजस्वी और तेजप्रताप के रास्ते हुए अलग, राजनीतिक विरासत ने ली करवट