Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '2010 से ज्यादा सीटें जीतेगी NDA, प्रत्याशियों से मिले फीडबैक से विश्वास पक्का', JDU अध्यक्ष संजय झा का दावा

    Updated: Thu, 06 Nov 2025 11:35 PM (IST)

    जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद एनडीए को 2010 से अधिक सीटें मिलने का विश्वास है। उन्होंने मतदाताओं को ए ...और पढ़ें

    एनडीए को 2010 से अधिक सीटें आएंगी: संजय झा। सांकेतिक तस्वीर

    एनडीए को 2010 से अधिक सीटें आएंगी: संजय झा। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. एनडीए को 2010 से अधिक सीटें मिलेंगी: संजय झा

    2. मतदान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

    3. नीतीश के कार्यों का दिखा सुखद परिणाम

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने मतदान के बाद कहा कि प्रत्याशियों से मिले फीडबैक से यह विश्वास पक्का हुआ है कि एनडीए को 2010 से अधिक सीटें आएंगी।

    एनडीए को समर्थन देने के लिए व्यक्त किया अभिवादन

    संजय झा ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में उत्साह के साथ भाग लेने और एनडीए समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन देने के लिए वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों, किसान भाइयों, युवा साथियों सहित सभी जागरूक मतदाताओं का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

    सीएम नीतीश के सुखद कार्यों का परिणाम दिखा

    संजय ने कहा कि बिहार की आधी आबादी के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का सुखद परिणाम गुरुवार को सभी 121 विधानसभा क्षेत्रों में दिखा।

    सभी बूथों पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं और माताओं-बहनों ने प्रदेश में शांति, सुरक्षा, समृद्धि तथा सुशासन के लिए मतदान किया।

    यह भी पढ़ें- Sheikhpura Election: EVM के पास बैठे पोलिंग एजेंटों को लेकर आपस में भिड़े अर्द्धसैनिक और पीठासीन पदाधिकारी

    यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, NDA सरकार के 6 मंत्रियों की किस्मत EVM में कैद

    यह भी पढ़ें- Bihar Chunav 2025: विजय सिन्हा की सरकार है तो देर क्यों, मुकेश सहनी ने पूछा सवाल