Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NEET Paper Leak: दिनभर CBI के सवालों से जूझते रहे दोनों आरोपी, जल्द उगल सकते हैं कई बड़े राज

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 02:21 PM (GMT+05:30)

    Bihar News नीट यूजी पेपर लीक मामले में अब सीबीआई की एंट्री से कई बड़े राज खुलने की उम्मीद बढ़ गई है। सीबीआई दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर सवाल-ज ...और पढ़ें

    नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की पूछताछ जारी (जागरण)
    नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की पूछताछ जारी (जागरण)

    HighLights

    1. नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पूछताछ तेज कर दी है।
    2. इस जुड़े दो आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है।
    3. सीबीआई ने आरोपियों के लिए कुछ सवालों की सूची जांच टीम ने पहले से तैयार कर रखी थी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Neet Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक मामले में कोर्ट की अनुमति के बाद रिमांड पर लिए गए चिंटू और मुकेश से देर रात तक सीबीआइ की पूछताछ जारी रही। दोनों आरोपियों को फिलहाल अलग-अलग सेल में रखकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद दोनों आरोपियों से मिले जवाबों का मिलान किया जाएगा। इसके बाद उन्हें आमने-सामने बिठाकर पूर्व में दिए गए उनके जवाब और सवालों को उठाया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार आरोपियों के लिए कुछ सवालों की सूची जांच टीम ने पहले से तैयार कर रखी थी। पूछताछ का यह सिलसिला अगले तीन जुलाई तक जारी रहेगा। इन आरोपियों से जांच एजेंसी को नीट यूजी पेपर लीक में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

    सीबीआई के इन सवालों का सामना करना पड़ा: सूत्र

    Bihar News: सूत्रों की माने तो पहले दिन की पूछताछ में दोनों आरोपियों चिंटू और मुकेश को अलग-अलग बिठाकर जो सवाल पूछे गए उनमें पेपर कैसे और कहां से मिला?, आप किसके लिए काम करते हैं?, पेपर लीक की योजना किसने बनाई, योजना को पूरा करने में कितना वक्त लगा? उन्हें पेपर लीक मामले में कैसे शामिल किया गया, पैसों का लेन-देन कैसे होना तय हुआ था? और पेपर लीक की राशि में आपके हिस्से में कितनी राशि आई जैसे सवाल पूछे गए।

    ये भी पढ़ें

    Saayan Kunal: शांभवी चौधरी के पति सायन कुणाल कौन सा काम करते हैं? पढ़िए उनकी क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक

    Bihar Politics: RSS को लेकर ये क्या कह गए शिवानंद तिवारी? हो सकता है सियासी बवाल; 400 सीट को लेकर भी दिया बयान

    खबरें और भी