Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NEET Paper Leak Case: मुख्य आरोपी का क्या है सम्राट चौधरी से लिंक? RJD ने खोल दिया सबकुछ; नए बयान से मची खलबली

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 02:59 PM (IST)

    नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) को लेकर बिहार में सियासत तेज है। इस बीच राजद ने तस्वीरों के माध्यम से अहम खुलासा किया है। राज्यसभा सांसद मनो ...और पढ़ें

    मुख्य आरोपी का क्या है सम्राट चौधरी से लिंक? RJD ने खुलकर बताया
    मुख्य आरोपी का क्या है सम्राट चौधरी से लिंक? RJD ने खुलकर बताया

    HighLights

    1. नीट परीक्षा रद्द नहीं होने पर भड़का राजद, ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा
    2. हरियाणा में एक परीक्षा केंद्र से जोड़ा भाजपा नेता का संबंध, सियासत तेज
    3. राजद ने मुख्य आरोपी अमित आनंद को बताया सम्राट चौधरी का खास

    राज्य ब्यूरो, पटना। नीट परीक्षा (NEET Paper Leak Case) की जांच जहां केंद्र सरकार ने सीबीआई को सौंपी है। वहीं, इस परीक्षा को लेकर राजनीति भी जमकर हो रही है। राजद ने मांग की है कि नीट परीक्षा रद्द की जाए।

    राजद के राज्यसभा सदस्य प्रो मनोज झा (Manoj Jha) ने रविवार को कहा कि 5 मई 2024 को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) का प्रश्नपत्र बिहार, हरियाणा और गुजरात जैसे भाजपा, एनडीए शासित राज्यों में लीक हुआ।

    उन्होंने कहा कि देश के 24 लाख युवा छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। पहले तो भाजपाई शिक्षा मंत्री नीट परीक्षा में लीक को मान ही नहीं रहे थे। जब सारे साक्ष्य मिले तो तब भी एनडीए सरकार इसे रद्द करने से कतरा रहे हैं।

    राजद ने पेश किए कई साक्ष्य

    Bihar News झा ने आरोप लगाया कि पटना में एक गेस्ट हाउस बुकिंग को लेकर भाजपा हायतौबा मचा रही है जबकि हरियाणा के एक परीक्षा केंद्र से छह अभ्यर्थियों ने टॉप पोजिशन हासिल किया है। भाजपा के एक नेता का इस केंद्र से सीधा जुड़ाव है। यही हाल बिहार, गुजरात और झारखंड में भी है।

    खबरें और भी

    मनोज ने बताया कि इस संगठित भ्रष्टाचार में भाजपा और जदयू के नेताओं का नीट के आरोपियों से सीधा संपर्क होने के साक्ष्य मिल रहे हैं। नालंदा के संजीव मुखिया गिरोह ने बीपीएससी आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का भी पेपर लीक किया था, लेकिन उसपर कोई कारवाई नहीं हुई?

    राजद ने सीएम नीतीश को भी घसीटा

    राजद नेता ने कहा कि उसके बेटे डॉक्टर शिव का नाम आया, लेकिन बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। ये सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा जिले से संबंध रखते हैं। सब रसूखदार हैं। देश में होने वाले हर पेपर लीक के तार नालंदा से जुड़े होते हैं।

    उन्होंने कहा कि हमारे 17 महीनों की सरकार में हुई नियुक्तियों को छोड़ दें तो नीतीश कुमार के शासन में हुई अधिकांश नियुक्तियों में चाहे वो पुलिस में हों अथवा अन्य विभागों में आपको अधिकांश चयनित लोग नालंदा के ही मिलेंगे? यह संयोग है या प्रयोग यह बात हर बिहारी जानता है?

    बीपीएससी पेपर लीक में तमाम साक्ष्य मिलने के बावजूद उसका मास्टरमाइंड संजीव मुखिया और उसकी पत्नी जो NDA की पूर्व प्रत्याशी व जदयू नेत्री पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। क्या ये रसूखदार मंत्री के करीबी हैं। इनका सीधे मुख्यमंत्री आवास तक इनकी पहुंच है।

    मनोज झा ने पूछा कि अभी तक जितने भी पेपर लीक हुए हैं, उनके सरगनाओं का संबंध जेडीयू और भाजपा के नेताओं से ही क्यों है? क्या यह इतेफाक है?

    राजद नेता ने कहा कि पेपर लीक का मुख्य आरोपी अमित आनंद बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) का खास है। सम्राट चौधरी से अमित आनंद का क्या रिश्ता है? सम्राट चौधरी ने अमित आनंद के साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया से डिलीट क्यों किया?

    मुख्य आरोपी को राजद ने बताया संजय जायसवाल का कारीबी

    मनोज झा ने कहा कि अमित आनंद का भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से क्या रिश्ता है? अमित आनंद संजय जायसवाल का कार्यालय देखता है। उसकी इस उपलब्धि को उसके कॉलेज ने अपनी वेबसाइट पर दर्शा रखा है। क्या अमित आनंद जदयू उपाध्यक्ष का सुपुत्र नहीं है? क्या उसे सत्ता का संरक्षण नहीं मिला?

    मनोज झा ने पूछा कि सिकंदर यादवेंदु को नौकरी किसने दी? पड़ताल करो? सिकंदर का 2021 में जल संसाधन विभाग से नगर विकास विभाग में ट्रांसफर किसकी सरकार में हुआ? क्या यह जदयू और भाजपा में मंत्री की आपसी सहमति से नहीं हुआ?

    मनोज झा ने कहा कि राजद (RJD) एनडीए सरकार से मांग करती है कि नीट परीक्षा को तत्काल रद्द किया जाए और भ्रष्टाचार में डूबे विश्वसनीयता खो चुकी एनटीए को भी तुरंत भंग कर दिया जाए। इस कड़ी में शिक्षा मंत्री को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए।

    यह भी पढ़ें-

    NEET Paper Leak Case: पटना में EOU के दफ्तर पहुंची CBI, सारे सबूत लेने के बाद अब ये है आगे की प्लानिंग

    NEET Paper Leak Case : एक रात पहले किसने सॉल्व किया पेपर? PMCH से जुड़ा तार; पेपर लीक केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा