Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NEET Paper Leak: 'तेजस्वी जी के कहने पर...', नीट मामले पर ललन सिंह का बड़ा बयान; बिहार में सियासी पारा हाई

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 05:40 PM (GMT+05:30)

    NEET पेपर लीक मामले पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामल में जांच हो रही है। यह तथ्य भी समाने आए हैं कि तत्कालीन ...और पढ़ें

    बिहार के पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह। (फाइल फोटो)
    बिहार के पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह। (फाइल फोटो)

    जागरण टीम, पटना। Lalan Singh On Tejashwi Yadav बिहार नीट पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव के पीए प्रीतम कुमार का लिंक सामने आने के बाद सियासत तेज है। गुरुवार को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इस मामले में कई अहम सबूत भी पेश किए। अब इस मामले पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बयान आया है।

    NEET पेपर लीक मामले पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "जांच हो रही है... यह तथ्य भी समाने आए हैं कि तत्कालीन उप मुख्यमंत्री व पथ निर्माण विभाग के मंत्री के निजी सहायक की अनुशंसा पर NH के गेस्ट हाउस में जगह मिली थी। जांच के बाद कुछ निर्णय होगा"।

    'तेजस्वी जी के कहने पर...'

    ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी के कहने पर न किसी को हिरासत में लिया जाएगा और न ही किसी को छोड़ा जाएगा।

    'तेजस्वी यादव के PA का हाथ'

    बता दें कि गुरुवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने पेपर लीक मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने दावा किया था कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आप्त सचिव प्रीतम कुमार के आग्रह पर हवाई अड्डे के समीप स्थित एनएच के गेस्ट हाउस को बुक कराया गया था।

    खबरें और भी

    विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि एनएच के गेस्ट हाउस के कमरे में ठहरे नीट के परीक्षार्थियों को लीक प्रश्न पत्र के जवाब रटाए गए थे। यह कमरा जेई सिकंदर यादवेंदु के नाम से बुक था। नीट के परीक्षार्थी इसी में ठहरे थे।

    ये भी पढ़ें- NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले के आरोपितों को कोर्ट का झटका! अब इस दिन जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

    ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: ' मैं अब मुख्यमंत्री को...', नीट पेपर लीक पर तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी; अपने पीएस पर दिया ये बयान