NEET-UG Bihar Toppers 2026: नीट यूजी में बिहार के आयुष भलोटिया को देश में चौथी रैंक, बने स्टेट टॉपर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें बिहार के आयुष भलोटिया ने देश में चौथी रैंक हासिल कर राज्य में टॉप किया है। इस परी ...और पढ़ें

टॉप-17 में बिहार के होनहार भी (AIफोटो)
HighLights
आयुष भलोटिया ने नीट यूजी में चौथी अखिल भारतीय रैंक प्राप्त की।
बिहार के चार छात्र देश के शीर्ष 17 रैंकर्स में शामिल।
कुल सफल छात्रों में 58% से अधिक महिलाएं शामिल हैं।
जागरण संवाददाता, पटना। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार की रात नीट यूजी का परिणाम घोषित कर दिया। इस साल देशभर से लगभग 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की।
परीक्षा में बिहार से आयुष भलोटिया ने टॉप किया। आयुष की ऑल इंडिया रैंक चौथी स्थान पर रही। राज्य से रिया रंजन छठे स्थान पर रही। इसी तरह रविकांत दिवाकर ने 55वीं और आदित्य कुमार ने 73वीं रैंक हासिल की।
705 से अधिक अंक लाने वाले टॉप-17 में बिहार के होनहार भी
इस अहम परीक्षा में बिहार के छात्रों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 720 में से 705 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले देश के शीर्ष 17 रैंकर्स में बिहार के छात्र भी शामिल हैं।
देशभर के 66 शहरों से 138 छात्रों ने टाप रैंकर्स की सूची में जगह बनाई है। इनमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र, जिन्होंने 705 से अधिक अंक हासिल किए हैं, वे आठ राज्यों से आते हैं।
इन राज्यों में बिहार के चार छात्रों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना के विद्यार्थी शामिल हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि बिहार के छात्र राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा प्रवेश परीक्षा में निरंतर शीर्ष स्थानों पर अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं।
उत्तीर्ण होने वालों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
क्वालीफाई करने वाले कुल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। इसी तरह 690 से अधिक अंक लाने वाले 138 अभ्यर्थियों में से 93 प्रतिशत ने अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास की है। वहीं, 99 प्रतिशत टॉपर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है।
खबरें और भी
स्कोरिंग का ट्रेंड और आल इंडिया टॉपर
देशभर में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए हैं। इस वर्ष का सर्वोच्च स्कोर 715 (720 में से) रहा, जो पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया है। इसके अलावा 1,492 छात्रों ने 650+ और 10,160 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए हैं।