नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, 28 मई से पटना-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत
New Delhi-Howrah Special Trains: गर्मी की छुट्टियों और शादी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट् ...और पढ़ें

28 मई से चलेगी पहली स्पेशल ट्रेन
HighLights
नई दिल्ली-हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
28 मई से शुरू होंगी, पटना रूट के यात्रियों को लाभ।
गर्मी की भीड़ और वेटिंग लिस्ट का दबाव होगा कम।
जागरण संवाददाता, पटना। ग्रीष्मकालीन अवकाश और शादी-विवाह के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है।
रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से बिहार के पटना, आरा, बक्सर, किउल और झाझा रूट के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
ये विशेष ट्रेनें प्रयागराज, डीडीयू, पटना, झाझा और आसनसोल के रास्ते संचालित होंगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।
28 मई से चलेगी पहली स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 28 मई को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन अगले दिन डीडीयू, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, किउल और झाझा सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
रेलवे के अनुसार इस ट्रेन से दिल्ली से बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
गर्मी की छुट्टियों में इन रूटों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
30 मई को हावड़ा से खुलेगी वापसी स्पेशल
वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मई को हावड़ा से रात 1:40 बजे खुलेगी।
यह ट्रेन झाझा, किउल, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर और डीडीयू होते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से पूर्वी भारत से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और प्रतीक्षा सूची का दबाव कम होगा।
दूसरी जोड़ी की ट्रेन भी चलेगी इसी रूट से
दूसरी जोड़ी के तहत गाड़ी संख्या 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 30 मई को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन भी समान मार्ग और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल एक जून को हावड़ा से रात 1:40 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और आरक्षण स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- बरौनी-दरभंगा से दिल्ली के लिए क्लोन स्पेशल ट्रेनें जुलाई तक चलेंगी, कंफर्म टिकट मिलने में होगी सहूलियत