यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Police News: बिहार सिपाही भर्ती में गड़बड़ी पर नया अपडेट, हाईकोर्ट के इस आदेश से अब जगी उम्मीद
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया गया है। पटना हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि निगेटिव अंक प्राप्त करने ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी से हाईकोर्ट सख्त
- पटना हाईकोर्ट ने इस मामले में नीतीश सरकार से मांगा जवाब
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar News: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पटना हाईकोर्ट में दाखिल एक याचिका में आरोप लगाया गया है कि भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। विशेष रूप से, ऐसे उम्मीदवारों को भी चयनित सूची में शामिल कर लिया गया, जिन्होंने निगेटिव अंक प्राप्त किए।
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
न्यायाधीश हरीश कुमार की एकलपीठ ने विजय कुमार और अन्य द्वारा दायर मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश दिया है।
पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य से अलग रहने का फैसला वापस
खबरें और भी