विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SEX RACKET: निखिल के पिता ने कहा, मैं नहीं जानता पीडि़ता को

By Ravi RanjanEdited By:
Updated: Sat, 18 Mar 2017 07:17 PM (IST)

मंत्री की बेटी के यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म व सेक्स रैकेट संचालन के आरोपी निखिल के पिता रिटायर्ड आइएएस पिता कृष्ण बिहारी प्रसाद सिन्हा ने पीडि़ता काे पहचानने से इंकार किया।

SEX RACKET: निखिल के पिता ने कहा, मैं नहीं जानता पीडि़ता को
SEX RACKET: निखिल के पिता ने कहा, मैं नहीं जानता पीडि़ता को

पटना [जेएनएन]। बिहार के एक मंत्री की बेटी के यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म व सेक्स रैकेट संचालन के आरोपी निखिल प्रियदर्शी के पिता रिटायर्ड आइएएस पिता कृष्ण बिहारी प्रसाद सिन्हा ने कहा कि मैं प्रिया (दुष्कर्म पीडि़ता) को नहीं जानता और न ही उसे कभी अपने घर पर देखा है। यह मेरे परिवार की इज्जत उछालने की कोशिश है।

कृष्ण बिहारी प्रसाद ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने को तैयार हूं। उत्तराखंड से पटना आने के क्रम में आरा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मुझे काफी चोट आई है। मैं वर्ष 2006 में झारखंड से रिटायर हुआ हूं। उम्र के इस पड़ाव पर मेरे खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। कई वर्षों से हृदयरोग से पीडि़त हूं। बिना मेडिकल ऑब्जर्वेशन नहीं रह सकता।

यह भी पढ़ें: SEX SCANDAL: निखिल ने माना, मुकदमा दर्ज होने के बाद भागना थी भूल

बता दें कि बीते मंगलवार को उत्तराखंड पुलिस ने पौड़ी गढ़वाल से निखिल प्रियदर्शी और उसके रिटायर्ड आइएएस पिता कृष्ण बिहारी प्रसाद सिन्हा को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को एसआइटी की टीम सड़क मार्ग से पटना लेकर आयी। यहां उन्हें शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया।  

यह भी पढ़ें:  SEX SCANDAL : निखिल और उसके पिता की कोर्ट में हुई पेशी, भेजा गया जेल