सम्राट कैबिनेट में होगी निशांत कुमार की एंट्री; विभाग भी हुआ तय! पटना में बढ़ी सियासी हलचल
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बिहार मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 7 मई को पटना में संभावित मंत् ...और पढ़ें

निशांत कुमार के मंत्री पद की शपथ लेने की चर्चा तेज। फाइल
HighLights
निशांत कुमार ने मंत्री पद स्वीकारने पर सहमति दी।
सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को।
कुल 36 सदस्यों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह।
राज्य ब्यूरो, पटना। Samrat Cabinet Expansion: बिहार की राजनीति में 7 मई का दिन बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सत्ता गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
सबसे अधिक चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर है। जानकारी के अनुसार, जदयू नेताओं के साथ हुई बैठक में निशांत ने मंत्री पद की जिम्मेदारी स्वीकार करने पर सहमति जता दी है।
जदयू नेताओं के समझाने पर माने निशांत
जानकारी के अनुसार निशांत सरकार का हिस्सा बनने से इनकार कर रहे थे। सीनियर नेताओं के समझाने और मौजूदा सरकार में उनकी अहमियत बताने के बाद वे तैयार हुए।
निशांत कुमार के संभावित मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबर ने बिहार की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। इसे जदयू में नई पीढ़ी की एंट्री और पार्टी के भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
कहा जा रहा है कि इसी वजह से 7 मई को प्रस्तावित उनकी सद्भाव यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। अब यह यात्रा 9 मई से दोबारा शुरू हो सकती है, जिसका नया कार्यक्रम जल्द जारी होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि उन्हें समाज कल्याण विभाग सौंपा जा सकता है। फिलहाल वे किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के बेटे भी बिना किसी सदन के सदस्य बने मंत्री पद की शपथ लेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल में कुल 36 सदस्यों को जगह मिल सकती है। संवैधानिक सीमा के अनुसार मुख्यमंत्री समेत 36 सदस्यीय टीम में 33 विधायकों को मंत्री पद मिलने की संभावना है।
विजय कुमार सिन्हा पर टिकीं नजरें
भाजपा कोटे से पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप कुमार जायसवाल, राम कृपाल यादव और संजय सिंह टाइगर का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
वहीं श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और सुरेंद्र मेहता की दोबारा वापसी की चर्चा भी तेज है। भाजपा इस बार दो नए चेहरों को भी मौका दे सकती है।
जदयू कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान, रत्नेश सदा और जयंत राज, शीला मंडल, दामोदर रावत, भगवान सिंह कुशवाहा और बुलो मंडल के नाम तय हो गए हैं।
इनके अलावा मांजरिक मृणाल, अतिरेक कुमार और रूहेल रंजन के नाम भी राजनीतिक चर्चाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज; सजने लगा गांधी मैदान, सड़कों की भी निखर रही सूरत
यह भी पढ़ें- सम्राट सरकार में JDU कोटे से 11 मंत्री ले सकते हैं शपथ, 8 पुराने और 3 नए चेहरे होंगे शामिल
यह भी पढ़ें- बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले हलचल तेज: दिल्ली में सम्राट चौधरी की अमित शाह समेत कई नेताओं से मीटिंग