विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा कनफुंकवा पार्टी : नीतीश

By Mrityunjay Kumar Edited By:
Updated: Thu, 27 Nov 2014 02:40 PM (IST)

संपर्क यात्रा के दौरान गुरुवार को सासाराम पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

News Article Hero Image

सासाराम। संपर्क यात्रा के दौरान गुरुवार को सासाराम पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा कनफुंकवा पार्टी है। कार्यकर्ताओं को इससे जनता को सावधान करना होगा। जनधन योजना पर हमला करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि सात करोड़ खातों में पांच करोड़ खाते अब तक एक्टिवेट नहीं हुए। भाजपा ने किसी वादे को पूरा नहीं किया है। राजनीति को सेवा भाव से करना चाहिए उसे पेशा नहीं बनना चाहिए पर भाजपा ऐसा नहीं करती है। उन्होंने कहा कि जदयू ने अपने सिद़धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

सासाराम में सम्पर्क यात्रा के दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लाना है। ताकि अगले विधान सभा चुनाव में भाजपा की झूठ व गलत प्रचार तंत्र का जवाब दिया जा सके. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण को सुनवाया. किसानों के विषय में कहा कि मोदी सरकार धोखा कर रही है। राज्य सरकार बोनस दे रही है तो केंद्र सरकार धमकी दे रहा है कि धान खरीद में हम हाथ समेट लेंगे। काला धन पर भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा. बिजली घर घर पहुँचाने की भी बात कही। नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के भी गिनाया।