यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Awas Yojana: नीतीश सरकार ने 6 लाख परिवारों को होली से पहले दी खुशखबरी, पीएम आवास की 3 किस्त जारी
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बिहार सरकार ने 6 लाख से अधिक परिवारों को होली से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने पीएम आवास योजना की तीसरी क ...और पढ़ें

HighLights
- गरीब ग्रामीणों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 790648 आवास का लक्ष्य
- श्रवण कुमार बोले, लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 621020 परिवारों हेतु आवास की स्वीकृति
- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य में प्रतिदिन औसतन 326 आवास बनाए जा रहे
राज्य ब्यूरो, पटना। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष (2024-25) में बिहार को कुल 790648 आवास का लक्ष्य निर्धारित है। उसके विरुद्ध 6,21,020 परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति दी जा चुकी है।
उनमें से 238693 को पहली किस्त, 190410 को दूसरी किस्त और 16514 को तीसरी किस्त की राशि जारी हो चुकी है। बुधवार को विधानसभा में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इसकी जानकारी दी।
अमरेंद्र प्रताप सिंह के तारांकित प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि राज्य में प्रतिदिन औसतन 326 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा रहा है। समय-सीमा के अंदर आवास पूर्ण करने पर ग्रामीण आवास सहायकों को 600 रुपये प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाते हैं। ग्रामीण आवास सहायक अपने मूल पदस्थापित पंचायत में बुधवार को और अतिरिक्त प्रभार वाले पंचायत में शुक्रवार को आवास दिवस का आयोजन करते हैं।
उन्होंने बताया कि जिन्हें आवास आवंटित है और और वे किन्हीं कारणों से घर से बाहर हैं तो पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उनका फोन नंबर आदि का पता लगाएं। संपर्क होने के बाद उन्हें बुलाकर आवास निर्माण की पहल होगी। वैसे लाभुक, जिनका निधन आवास आवंटित होने के बाद हो गया है, वह आवंटन उनके आश्रितों के नाम पर कर दिया जाएगा।
19495 के विरुद्ध नीलाम-पत्र:
श्रवण कुमार ने बताया कि राशि लेकर समय से आवास बनाने वाले 82441 लाभुकों के विरुद्ध सफेद नोटिस जारी हुआ है। 67733 लाभुकों के विरुद्ध लाल नोटिस और 19495 के विरुद्ध नीलाम-पत्र दाखिल किया गया है।
पांच वर्षों के दौरान 41822 आवास अपूर्ण:
मंत्री ने बताया कि पिछले पांच वित्तीय वर्षों के दौरान 41822 आवास अपूर्ण हैं। वित्तीय वर्ष 2016-17 से लेकर 2021-22 तक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत बिहार में 3701138 आवासों का लक्ष्य मिला था। उनमें से अभी तक 3700696 आवासों की स्वीकृति दी गई है।
3699740 आवास के लिए पहली किस्त और 3668581 के लिए दूसरी किस्त दी जा चुकी है। 3651824 आवासों के निर्माण के लिए तीसरी किस्त की राशि जारी कर दी गई है।
पंचायत तकनीकी सहायक के वेतनमान पर विचार हेतु समिति गठित
पंचायत तकनीकी सहायक के मानदेय के संदर्भ में विचार के लिए ग्रामीण विकास विभाग के स्तर पर एक समिति गठित की गई है। इस समिति की रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद सरकार उचित निर्णय लेगी। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।
खबरें और भी
डुमरांव के विधायक अजीत कुमार सिंह के तारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए श्रवण ने बताया कि पंचायत तकनीकी सहायक बिहार ग्रामीण विकास सोसायटी (बीआरडीएस) के अंतर्गत नियोजित हैं। पंचायत तकनीकी सहायक, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक और लेखापाल को एल-8 में रखा गया है।
वर्तमान में बीआरडीएस के अंतर्गत कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मियों के मानदेय पुनरीक्षण का काम प्रक्रियाधीन है। इसके साथ ही फरवरी, 2025 से पंचायत तकनीकी सहायकों के वेतन से कर्मचारी भविष्य निधि की राशि की कटौती भी हो रही।
ये भी पढ़ें- PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना की डेडलाइन आ रही पास, जल्द से जल्द पूरा करें सर्वे; पढ़ें पूरी डिटेल