विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: भवन निर्माण के रजिस्टर्ड कामगारों की बल्ले-बल्ले! बेटियों के जन्म पर जमा होंगे 50 हजार रुपये; पढ़ें पूरी डिटेल

Published: Tue, 10 Sep 2024 05:45 PM (GMT+05:30)

बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए भवन निर्माण से जुड़े निबंधित कामगारों की बेटियों के जन्म पर 50 ...और पढ़ें

भवन निर्माण से जुड़े निबंधित कामगारों की बेटियों के जन्म पर जमा होंगे 50 हजार रुपये। (सांकेतिक फोटो)
भवन निर्माण से जुड़े निबंधित कामगारों की बेटियों के जन्म पर जमा होंगे 50 हजार रुपये। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. अभी तक बेटियों की शादी के समय दी जाती है राशि
  2. 1578 कामगारों को मिल चुका है योजना का लाभ

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में भवन निर्माण से जुड़े कामगारों की बेटियों के जन्म पर 50 हजार रुपये जमा होंगे। अभी तक बिहार भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से निबंधित कामगारों की बेटियों की शादी के समय सहायता के तौर पर 50 हजार रुपये दिए जाते हैं।

अब शादी के बदले जन्म के समय राशि देने का निर्णय लिया गया है, ताकि उसके नाम पर जमा राशि वयस्क होते तक बढ़ सके। अब तक लगभग 1578 कामगारों को यह सहायता राशि दी गई है।

श्रम संसाधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार भवन सान्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सुझाव पर निबंधित कामगारों के हित में यह फैसला लिया है।

18 साल की होने पर खुद बेटी निकालेगी रुपये  

इससे फायदा कामगारों की बेटियों को यह होगा कि जन्म के समय जमा करायी गई राशि उसके वयस्क होने पर खुद निकाल पाएगी।

जमा पैसा को अभिभावक नहीं निकाल पाएंगे। बल्कि, बेटी जब 18 साल की होगी तब वह राशि को निकाल पाएगी।

18 साल में तीन से चार गुना बढ़ जाएगी राशि

18 साल तक जमा राशि भी तीन से चार गुना बढ़कर हो जाएगी। इससे कामगारों को बेटियों की शादी करने में सुविधा होगी।

21 लाख कामगारों को होगा फायदा

बता दें कि बोर्ड से 21 लाख से अधिक कामगार निबंधित हैं। कामगारों के हित में उनके लिए लागू कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Gold Loan Scheme: सहकारी बैंकों में मिलेगा गोल्ड लोन, RBI ने दी मंजूरी; जानिए ब्याज दर और पात्रता

Bihar Bullet Train: बिहार के 5 स्टेशनों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन, भूमि अधिग्रहण को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।