विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tourism सेक्टर में ब्रांड बिहार स्थापित करेगी नीतीश सरकार! रोहतासगढ़ और मुंडेश्वरी धाम में जल्द तैयार होगा रोप-वे

Published: Fri, 27 Sep 2024 07:36 PM (IST)

Bihar Tourism रोहतासगढ़ किला और कैमूर के मुंडेश्वरी धाम में जल्द ही रोप-वे की सुविधा मिलेगी। बिहार सरकार में पर्यटन ...और पढ़ें

रोहतासगढ़ और मुंडेश्वरी धाम में जल्द तैयार होगा रोप-वे। (सांकेतिक फोटो)
रोहतासगढ़ और मुंडेश्वरी धाम में जल्द तैयार होगा रोप-वे। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. पिछले साल 5.46 लाख विदेशी पर्यटक आए थे बिहार
  2. इस साल जुलाई तक 2.67 लाख विदेशी पर्यटक आए बिहार

राज्य ब्यूरो, पटना। राजगीर की तरह जल्द ही रोहतासगढ़ किला और कैमूर के मुंडेश्वरी धाम में रोप-वे की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से लंबित इस परियोजना पर काम जल्द शुरू होगा।

बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने शुक्रवार को सूचना भवन के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों परियोजनाओं के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग से अनापत्ति प्राप्त हो गई है। रोहतासगढ़ में रोप-वे की निर्माण एजेंसी पुल निर्माण निगम है।

3 नए पांच सितारा होटलों की निर्माण प्रक्रिया पर काम शुरू

मंत्री ने बताया कि पटना में तीन नए पांच सितारा होटलों के निर्माण की प्रक्रिया पर विभाग ने काम शुरू कर दिया है। इसका निर्माण पीपीपी मोड पर होगा, जिसके लिए जल्द ही निविदा की प्रक्रिया आमंत्रित की जाएगी।

दो अक्टूबर से मेरा प्रखंड-मेरा गौरव प्रतियोगिता

पर्यटन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की योजना हर प्रखंड में एक पर्यटन केंद्र को विकसित करने की है। इसके लिए दो अक्टूबर से मेरा प्रखंड-मेरा गौरव प्रतियोगिता लांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में शिलांग में पूर्वी भारत के राज्यों का सम्मेलन हुआ था इसमें बिहार की नई पर्यटन नीति को काफी सराहना मिली। हमारा उद्देश्य ब्रांड बिहार को स्थापित करना है।

लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

राज्य में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2023 में राज्य में लगभग 5.46 लाख विदेशी पर्यटक आए थे, जबकि इस साल जुलाई तक ही 2.67 लाख विदेशी पर्यटक आ चुके हैं। जैसे-जैसे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, उनके लिए सुविधाएं भी बढ़ानी हैं। पर्यटन निगम के होटलों को भी बेहतर किया जा रहा है।

पहली बार 25-30 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान की व्यवस्था

प्रेस वार्ता के दौरान पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि पर्यटन नीति में पहली बार 25 से 30 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री होमस्टे, बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रोत्साहन योजना, बिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति भी तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें: प्रखंड पर्यटन दर्शनीय बिहार : अलग-अलग स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देती हैं दस महाविद्या मंदिर की माताएं

प्रखंड पर्यटन दर्शनीय बिहार : दरभंगा में चिता भूमि पर बना श्यामा माई मंदिर, दूर-दूर से दर्शन को आते भक्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।