Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: बिहार में बढ़ते अपराध पर गुस्से में नीतीश कुमार, पुलिस अधिकारियों को दे दिया सख्त आदेश

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 10:15 PM (IST)

    बिहार में लापरवाह पुलिसकर्मियों के लिए बुरी खबर है। सीएम नीतीश कुमार ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दे दिया है। नीतीश कुमार ने राज्य ...और पढ़ें

    बिहार में बढ़ते अपराध पर नीतीश कुमार ने दिया निर्देश (जागरण)
    बिहार में बढ़ते अपराध पर नीतीश कुमार ने दिया निर्देश (जागरण)

    HighLights

    1. अपराध अनुसंधान काम में तेजी लाएं, समय पर जांच हो पूरा
    2. थाने में पहुंचने वाले सभी लोगों की बात सुनी जाए
    3. विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री की हिदायतें

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Police News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में राज्य की विधि-व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक की। इस मौके पर उन्होंने काफी तल्ख अंदाज में कहा कि लापरवाह पुलिसकर्मी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

     पुलिस पेट्रोलिंग की औचक जांच करें वरीय अधिकार 

    मुख्यमंत्री का इस बात पर जोर रहा कि पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। इसकी निरंतर निगरानी की बात उन्होंने कही। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया कि रात्रि एवं पैदल पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरीय अधिकारी क्षेत्र में जाकर रात में स्वयं औचक निरीक्षण करें।  

     विधि -व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि-व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। पेट्रोलिंग में लापरवाही नहीं करें।

    ससमय अपराध अनुसंधान का काम पूरा हो 

    मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में शामिल रहे पुलिस के आला अधिकारियों को कहा किअपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं। यह काम ससमय होना चाहिए ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके।

     जमीन के सर्वे व सेटलमेंट का तेजी से पूरा करें 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 फीसद हत्याएं भूमि विवाद की वजह से होती है। यह अब घट रहा है। यह अनुपात 48: 69 हो गया है।उन्होंने कहा कि् जमीन का सर्वे व सेटेलमेंट का काम तेजी से पूरा किया जाए। इससे जमीन विवाद की वजह से होने वाले अपराध में तेजी से कमी आएगी।

     शराबबंदी व अवैध खनन पर भी दिए निर्देश 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी के क्रियान्वयन पर विशेष नजर रखी जाए। गड़ब़ड़ी करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। इसमें जो पदाधिकारी शामिल हैं उनकी पहचान भी करें और उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। अवैध खनन रोकने को लेकर भी सख्ती हो।

    खबरें और भी

     सांप्रदायिक सद्भाव को ले पुलिसकर्मियों की तारीफ 

    सांप्रदायिक सद्भाव बरकरार रहे इस दिशा में पुलिसकर्मियों के काम की मुख्यमंत्री ने तारीफ भी की। उन्होंने पुलिस ने इस दिशा मेें अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया कि प्रशासन और पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ असमाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखे। 

    थाने में पहुंचने वालों की बात सुनें 

     मु्ख्यमंत्री ने .यह कहा कि थाने में आने वाले लोगाें के साथ अच्छा व्यवहार करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि उनकी बातें सुनी जा रहीं। 

    Bihar Police Promotion: नीतीश सरकार का 'मानसून गिफ्ट', 103 इंस्पेक्टरों को मिली DSP की कुर्सी; सैलरी भी बढ़ेगी

    Bihar School News: बिहार के प्राइवेट स्कूलों की बढ़ी आफत, एस सिद्धार्थ लेने जा रहे एक्शन; 3 जिले रडार पर