जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बड़ा फैसला: ट्रस्ट संभालेगा पार्टी की संपत्ति, नीतीश कुमार को मिले सारे अधिकार
जदयू की राष्ट्रीय परिषद ने पार्टी संविधान में बदलाव और संपत्तियों के लिए ट्रस्ट के गठन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अधिकृत किया है। ...और पढ़ें
-1782055001776_m.webp)
बैठक में पहुंचे नीतीश कुमार। (सोशल मीडिया)
HighLights
नीतीश कुमार जदयू संविधान बदलने के लिए अधिकृत किए गए।
पार्टी की संपत्तियों के लिए ट्रस्ट गठन को भी मंजूरी।
कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और इंटरनेट मीडिया सेल पर जोर।
राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू की राष्ट्रीय परिषद ने दल के संविधान में परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अधिकृत कर दिया है।
बैठक में पारित प्रस्तावों की जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस आशय के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई।
उन्होंने बताया कि पार्टी की चल एवं अचल संपत्तियों से संबंधित प्रस्ताव में कहा गया है कि इसके लिए ट्रस्ट का गठन किया जाएगा।
ट्रस्ट के गठन के लिए भी नीतीश को अधिकृत किया गया। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक प्रस्ताव में कार्यकर्ताओं के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर विशेष बल दिया गया है। साथ ही जिला स्तर पर इंटरनेट मीडिया सेल को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।
अशोक चौधरी ने प्रस्तुत किया प्रस्ताव
राज्य परिषद की बैठक में मंत्री अशोक चौधरी ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसका समर्थन मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने किया।
बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंत्री श्रवण कुमार ने किया। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने प्रस्तुत किया, जिसका समर्थन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने किया। संगठनात्मक प्रस्ताव राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद ने प्रस्तुत किया, जिसका समर्थन मंत्री लेसी सिंह ने किया।
बैठक में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी अनिल हेगड़े, प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार मुन्ना, लोकसभा में संसदीय दल के नेता दिलेश्वर कामैत, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’, राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी, मंत्री जमा खान, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, राज्य परिषद के सदस्य अरविंद कुमार सिंह ऊर्फ छोटू सिंह, रंजीत कुमार झा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधानमंडल,राज्य परिषद एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।