यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitish Kumar : 78+45+5... तो इस फॉर्मूले पर सेट होगी नीतीश की नई सरकार! क्या लालू यादव को फिर मिलेगा 'धोखा'
Nitish Kumar बिहार में सियासी अटकलें के बीच अब नई सरकर के गठन की बात सामने आने लगी है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार शनिवार को ही इस्ती ...और पढ़ें

HighLights
- नीतीश सरकार को मिल रहा 128 विधायकों का समर्थन
- सियासी अटकलों से नीतीश के राजग के साथ जाने की चर्चा
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News In Hindi : बिहार की नई बीते एक हफ्ते से रंग बदलती जा रही है। सियासी गलियारों में संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) महागठबंधन से अलग हो जाएंगे। वह राजग के साथ नई सरकार बनाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि नई सरकार 10 अगस्त 2022 से पहले फॉर्मूले पर बनेगी।
सियासी गलियारों में हलचल पैदा करने वाली बात यह भी सामने आई है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने जा रही नई सरकार को 128 विधायकों का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में यह नीतीश तीसरी बार लालू यादव को 'धोखा' देंगे।
नीतीश के लिए शनिवार का दिन अहम
सियासी गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार के लिए शनिवार का दिन काफी अहम है। वह दिन में राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के 78 और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के 4 विधायक यानी कुल 82 विधायक नीतीश के समर्थन में राज्यपाल को पत्र सौंपेंगे। इस रणनीति पर सब ठीकठाक रहा तो नीतीश रविवार को 8वीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे।
नीतीश के समर्थन का ये होगा जादुई आंकड़ा
बिहार विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 243 है। यहां सरकार बनाने के लिए 122 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में चर्चा है कि उन्हें भाजपा के 78, जदयू के 45 और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के 4 विधायकों के अलावा 1 निर्दलीय सुमित कुमार सिंह का समर्थन मिलेगा। इस तरह कुल 128 विधायक नई सरकार बनाने के लिए उनका समर्थन करेंगे।
खबरें और भी
सरकार में दो डिप्टी सीएम की चर्चा तेज
बिहार के सियासी गलियारों में नई सरकार को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि नीतीश की सरकार 10 अगस्त 2022 से पहले तक इसी आंकड़े के बल पर चल रही थी। अब यह दोबारा उन्हें हासिल हो जाएगा। इसके साथ ही नई सरकार में दो डिप्टी सीएम होने की भी चर्चा है। एक डिप्टी सीएम का पद भाजपा सांसद सुशील मोदी को मिलने की बात कही जा रही है।