विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NDA में वापसी के कयासों पर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, सम्राट बोले- कंधे पर बैठाकर बनाया CM... बस अब और नहीं

By Edited By: Mohit Tripathi
Published: Mon, 25 Sep 2023 07:22 PM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2023 07:40 PM (IST)

नीतीश कुमार द्वारा एनडीए में जाने की अटकलों को विराम देने के बाद भाजपा एक बार फिर हमलावर हो गई ...और पढ़ें

सम्राट चौधरी बोले- कंधे पर बैठाकर बनाया CM...अब और नहीं।
सम्राट चौधरी बोले- कंधे पर बैठाकर बनाया CM...अब और नहीं।

Bihar Politics । राज्य ब्यूरो, पटना: I.N.D.I.A से खटपट और कुछ मुद्दों पर भाजपा के सुर में सुर मिलाने के कारण ऐसा माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारेंगे। हालांकि नीतीश कुमार ने सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए इन सभी कयासों को विराम दे दिया है।

भाजपा में शामिल होने को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बिल्कुल फालतू बात है। हम तो विपक्ष को एकजुट करने का काम कर रहे हैं।

बस अब और नहीं...

नीतीश कुमार द्वारा एनडीए में जाने की अटकलों को विराम देने के बाद भाजपा एक बार फिर हमलावर हो गई है। नीतीश कुमार पर दगाबाजी का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा अब किसी को भी अपने कंधे पर बैठाने वाली है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर को दो बार, लालू प्रसाद को एक बार और नीतीश कुमार को पांच बार कंधे पर बिठाकर मुख्यमंत्री बनाया। अब इस क्रम को बंद किया जा रहा है। जनभावना देखकर प्रतीत हो रहा कि 2025 में बिहार में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

जदयू के कई नेताओं को दिलाई BJP की सदस्यता

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू से जुड़े कुछ नेताओं-कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सम्राट ने बताया कि गया, औरंगाबाद और नवादा के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा का मंडल अध्यक्ष भी नीतीश से बेहतर CM होगा

सम्राट चौधरी ने दावा किया कि इन नए सदस्यों की शक्ति से तय है कि 2024 मे बिहार की सभी 40 सीटों पर भाजपा की विजय होगी।

उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा अपने मंडल अध्यक्ष को भी मुख्यमंत्री बना दे, तो वह नीतीश कुमार से बेहतर सिद्ध होगा। देश-दुनिया में नरेन्द्र मोदी का डंका बज रहा और लोकसभा के अगले चुनाव में जनता उन्हें ही विजय तिलक लगाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।