विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भावुक हुए नीतीश और मंत्री, इस्तीफे से पहले कैबिनेट में दिखा इमोशनल पल; बिहार को म‍िलेगा नया 'सम्राट'

Published: Tue, 14 Apr 2026 01:32 PM (IST)

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक की। बैठक में भावुक माहौल रहा, जहां सीएम ने मंत्रियों को संबोधित किया।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।

  2. बैठक में भावुक माहौल, सीएम के इस्तीफे की चर्चा।

  3. 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक की। 

अब सबकी नजरें सीएम पद से उनके इस्‍तीफे पर टिकी है। चर्चा है कि वे दोपहर तीन बजे लोकभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

कैबिनेट बैठक का माहौल बेहद भावुक रहा। कई मंत्री भावुक हो गए, जिसे देखकर स्वयं मुख्यमंत्री भी भावुक नजर आए।

उन्होंने करीब 20 मिनट तक मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन वहां से भी राज्य की गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में केवल धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया और इसके साथ ही बैठक समाप्त कर दी गई। अब एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद इस्तीफे को लेकर अंतिम फैसला सामने आएगा।

Nitish

(मंत्र‍ियों-अधिकारियों के साथ मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार।)

बेहतर काम करने का आह्वान

बैठक के बाद बाहर निकले मंत्री रामकृपाल यादव ने इसे “बेहद भावुक पल” बताया। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और उनके कामों की सराहना की। 

मंत्री लखेंद्र पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी से आगे भी बेहतर काम करने की अपील की और बिहार को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को दोहराया। 

वहीं, मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि इतने बड़े नेता के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है और नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में अहम योगदान दिया है।

सूत्रों की मानें तो 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। इसमें सम्राट चौधरी, निशांत कुमार और विजय चौधरी के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।