यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitish Kumar: एनडीए में आते ही नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, कई आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य को हटाया, सामने आई यह वजह
Bihar News सरकार बदलने के बाद राज्य सरकार ने कई आयोगों के अध्यक्ष व सदस्यों को पदमुक्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की ...और पढ़ें

HighLights
- सरकार बदलने के बाद राज्य सरकार ने कई आयोगों के अध्यक्ष व सदस्यों को पदमुक्त कर दिया है।
- नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होते ही बदलाव की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News: सरकार बदलने के बाद राज्य सरकार ने कई आयोगों के अध्यक्ष व सदस्यों को पदमुक्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में कहा गया है कि प्रशासनिक व लोकहित को ध्यान में रखकर इन्हें पद मुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें
Bihar Politics: विजय सिन्हा जैसा ही हाल होगा अवध बिहारी चौधरी का? 12 फरवरी को हो सकता है बड़ा खेला