Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बच्चे को क्या पता...', तेजस्वी का नाम सुनते ही भड़के मुख्यमंत्री Nitish Kumar, I.N.D.I.A पर भी निकाली भड़ास

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 01:18 PM (GMT+05:30)

    Nitish Kumar Bihar Politics बिहार में सत्ता बदलते ही सियासी बयान भी बदल गए हैं। बुधवार को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दल राजद और उसके नेता ...और पढ़ें

    'बच्चे को क्या पता है...', तेजस्वी का नाम सुनते ही भड़के मुख्यमंत्री Nitish Kumar, I.N.D.I.A पर भी निकाली भड़ास
    'बच्चे को क्या पता है...', तेजस्वी का नाम सुनते ही भड़के मुख्यमंत्री Nitish Kumar, I.N.D.I.A पर भी निकाली भड़ास

    HighLights

    1. नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और आईएनडीआईए को लेकर दी प्रतिक्रिया
    2. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- ये लोग कोई काम नहीं कर रहे थे

    एएनआई, पटना। Nitish Kumar Bihar Politics News In Hindi : बिहार में सत्ता बदल चुकी है। इसी के साथ सियासी दोस्त और दुश्मन भी बदल गए हैं। कल तक साथ रहने वाले अब एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विपक्षी दल राजद पर हमला बोला है। 

    दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनसे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बयान को लेकर सवाल किया गया। सवाल था कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि उनके 17 साल पर हमारे 17 महीने भारी हैं। 17 महीने में हमने बहुत रोजगार दिया है।

    इसके जवाब में सीएम ने कहा कि ऐसे फालतू बात बोलता है। कितने लोगों को रोजगार मिला है। नीतीश ने कहा कि ऐसा फालतू बात है। उन्होंने सवाल किया कि कितने लोगों को रोजगार मिलता है?

    सीएम ने याद दिलाया लालू राज

    मुख्यमंत्री ने लालू यादव (Lalu Yadav) के शासन की याद दिलाते हुए कहा कि आप भूल गए 2005 से पहले का। पढ़ाई कैसी होती है, सबको पता है। इन लोगों का राज जब था तो क्या होता था?

    शाम के बाद कोई बाहर निकलता था? आप तो बच्चा थे, आपको नहीं मालूम है तो पूछिए। कोई जाता था, यहां से आगे? क्या स्थिति थी? ये बड़ी-बड़ी जो बिल्डिंग बनीं हैं, ये कुछ था क्या?

    ये तो जब हम आए हैं 2005 से तभी शुरू किए हैं। जो बच्चा है, जो बाद में आया है, उसको क्या पता है? सारा काम जो हम लोगों ने किया है 2005 से जब आए।

    2006 से जो किए। लोगों का इलाज होता था, उनको पैसा देना शुरू किया। देशभर में कहीं था ऐसा? 2006 में हमने ही शुरू किया था, सबको इलाज के लिए पैसे देना। याद नहीं है?

    कुछ लोगों को पब्लिसिटी मिलती है : नीतीश

    उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कहीं सड़क थी? हम लोग भी तो अपने-अपने इलाके में पैदल ही जाते थे। केंद्र में मिनिस्टर थे, मंत्री थे, तब अपने इलाके में जाते थे। उस समय 12-12 घंटे घूमते थे। पैदल चलते थे।

    खबरें और भी

    आज कहीं पैदल चलना पड़ता है? हर जगह घर तक बना दिए। एक-एक काम कराया हुआ है। हम जानते हैं भाई कि कुछ लोगों को पब्लिसिटी मिलती है।

    जो पब्लिसिटी देनी हो दीजिए। लेकिन याद करिए ना कि केंद्र में थे तो कितना ज्यादा काम किए। इसके बाद यहां आए हैं 2005 में कितना काम किए।

    टीचर की पहले कहीं कोई बहाली थी?... मेरा ही किया हुआ है। कोई बच्चा ऐसे ही कुछ बोलता रहता है तो इससे हमको क्या मतलब है?

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब इनका (RJD) राज था तो क्या होता था? शाम के बाद कोई बाहर निकलता था? जब हम 2005 से आए तब से काम शुरू हुआ... हमें पता है कि कुछ लोग अपना प्रचार करते हैं लेकिन यह भी याद करें कि हमने कितना काम किया है।

    आईएनडीआईए को लेकर भी बोले मुख्यमंत्री

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने INDIA गठबंधन पर कहा कि हम कह रहे थे कि यह नाम ठीक नहीं है, अब हालत आप देख सकते हैं। उन लोगों ने एक काम नहीं किया, आज तक सीट शेयरिंग नहीं हुई। हम जिनके साथ पहले से थे वहीं आ गए अब यहीं रहेंगे और बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।

    यह भी पढ़ें

    Nitish Kumar: एनडीए में जाने पर पछताएंगे नीतीश कुमार? हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान; यहां फंस सकता है पेंच

    Nitish Kumar Cabinet: जनक सिंह, सीएन गुप्ता और कृष्ण कुमार मंटू... किसे मिलेगी नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में जगह?