Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar का बड़ा फैसला! बिहार में अब इन लोगों को भी मिलेगा बेरोजगारी भत्ते का फायदा

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 04:06 PM (IST)

    Bihar Berojgari Bhatta महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली-2024 का विस्तृत प्रारूप जारी कर दिय ...और पढ़ें

    बिहार में अब इन लोगों को भी मिलेगा बेरोजगारी भत्ते का फायदा
    बिहार में अब इन लोगों को भी मिलेगा बेरोजगारी भत्ते का फायदा

    HighLights

    1. मनरेगा में काम नहीं मिलने पर अब मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
    2. 15 दिनों के अंदर काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का होगा प्रविधान

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में अब मनरेगा में काम नहीं मिलने पर बिहार में भी बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। ग्रामीण विकास विभाग ने काम मांगने पर 15 दिनों के अंदर काम उपलब्ध नहीं कराने पर बेरोजगारी भत्ते का प्रविधान किया है। वित्त विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है।

    इसके बाद महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली-2024 का विस्तृत प्रारूप जारी कर दिया है। इस पर लोगों से सुझाव, आपत्ति एवं संशोधन प्रस्ताव भी आमंत्रित किया गया है। शीघ्र ही कैबिनेट से प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने की तैयारी है।

    कैबिनेट से स्वीकृति का इंतजार...

    कैबिनेट से स्वीकृति के बाद मनरेगा में काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। बेरोजगारी भत्ता की राशि राज्य सरकार के खजाने से दी जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग ने, इससे संबंधित प्रारूप प्रकाशित कर दिया है। प्रारूप प्रकाशन के 45 दिनों तक इस पर आपत्ति ली जाएगी।

    किन परिस्थितियों में किनको बेरोजगारी- भत्ता दिया जाएगा, ये प्रारूप में स्पष्ट किया गया है। मनरेगा में काम मांगने पर संबंधित अधिकारी द्वारा काम नहीं उपलब्ध कराने की स्थिति में प्रारूप में तय प्रविधान हिसाब से 57 रुपये से लेकर 115 तक प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता निर्धारण पर सरकार विचार कर रही है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'तेजस्वी बच्चा है' वाले बयान पर भड़की RJD, शिवानंद तिवारी बोले- नीतीश कुमार बिहार के...

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar बचा पाएंगे अपनी सरकार? 10 फरवरी को RJD कर सकती है 'खेला', विधायकों से संपर्क साधना शुरू