विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: 'नीतीश कुमार शुरू से ही...', I.N.D.I.A में सीटों के बंटवारे पर JDU का क्लियर कट स्टैंड

Published: Tue, 16 Jan 2024 05:58 PM (IST)

इंडी गठबंधन में सीटों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। खबरें हैं कि इंडी गठबंधन के घटक दलों में ...और पढ़ें

'नीतीश कुमार शुरू से ही...', I.N.D.I.A में सीटों के बंटवारे पर JDU का क्लियर कट स्टैंड
'नीतीश कुमार शुरू से ही...', I.N.D.I.A में सीटों के बंटवारे पर JDU का क्लियर कट स्टैंड

HighLights

  1. विजय चौधरी ने कहा कि गठबंधन में कहीं कोई नाराजगी नहीं है
  2. वित्त मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार की लीडरशिप में बिहार का भविष्य उज्ज्वल है
  3. विजय चौधरी ने ने फिर बोला- जल्द होना चाहिए सीटों का बंटवारा

राज्य ब्यूरो, पटना। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि गरीबों की आर्थिक उन्नति के लिए चलाई गई योजनाओं की ठोस उपलब्धियां सामने आने लगी हैं। नीति आयोग और यूएनडीपी के संयुक रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। इसके अनुसार गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में बिहार ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संयोग से 2005-06 से 2022-23 तक की उपलब्धि रिपोर्ट में शामिल है।

विजय चौधरी ने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद संभाला था। उन्होंने गरीबों की आर्थिक उन्नति के लिए जो योजनाएं चलाई गई, यह उसी का परिणाम है। मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने कहा कि बिहार के लिए गौरव का विषय है कि आज इस उपलब्धि की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है।

'आने वाले समय में नीतीश कुमार के नेतृत्व में...'

उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन की दिशा में बिहार अव्वल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगतिशील नीतियों को इसका श्रेय जाता है। यह बताता है कि आने वाले समय में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का भविष्य कितना सुरक्षित, उज्ज्वल और चमकदार रहेगा। उन्होंने कहा कि सुशासन और न्याय के साथ विकास ही नीतीश कुमार की सरकार की विशेषता है।

'नीतीश कुमार शुरू से...'

लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और नीतीश कुमार शुरू से इस पक्ष में रही है कि सीटों का बंटवारा जल्दी हो जाए। गठबंधन में कहीं कोई नाराजगी नहीं है। 2024 की चुनौतियां से निपटने के लिए हमारी तैयारी चल रही है।

आईएनडीआईए का संयोजक पद ठुकराए जाने के प्रश्न पर चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से ही कहते आए हैं कि हमें कोई पद नहीं चाहिए। अयोध्या प्रकरण पर उन्होंने कहा कि हम बचपन से राम मंदिर जाते रहे हैं और भगवान राम में हमारी अटूट आस्था है। संवाददाता सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह ऊर्फ गांधीजी एवं प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar की टेंशन बढ़ाएंगे Pappu Yadav! बोले- तेलंगाना की तरह शुरू करेंगे अलग राज्य की लड़ाई

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav ने कहा था- इस स्टेडियम को श्राप है, Chirag Paswan ने एक रैली से बदल दिया पूरा 'पॉलिटिकल गेम'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।