Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यसभा से पहले नीतीश ने किया निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निरीक्षण, रेल ओवरब्रिज का लिया जायजा

    By Ram Kishan sharmaEdited By: Radha Krishna
    Updated: Sat, 07 Mar 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अथमलगोला में निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रेल ओवरब्रिज औ ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल परियोजना का निरीक्षण किया

    नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल परियोजना का निरीक्षण किया

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निरीक्षण किया।

    2. रेल ओवरब्रिज और स्कूल भवन का भी जायजा लिया।

    3. परियोजना मार्च तक पूरी करने के निर्देश दिए गए।

    जागरण संवाददाता, अथमलगोला (पटना)। Nitish Kumar Inspects Bakhtiyarpur-Tajpur Bridge Project बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोमवार को अथमलगोला पहुंचकर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बन रहे रेल ओवरब्रिज (आरओबी) और श्री गणेश हाई स्कूल के नए भवन का भी जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

    tajpur 2

    मार्च में चालू करने का लक्ष्य

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार पहले से ही इस परियोजना को मार्च माह में चालू करने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि पुल और रेल ओवरब्रिज के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

    tajpur 1

    फोरलेन और एसएच से जुड़ेगा बख्तियारपुर

    मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद Bakhtiyarpur को फोरलेन सड़क और स्टेट हाईवे (एसएच) से जोड़ने में काफी आसानी होगी।

    इसके साथ ही क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों और आसपास के इलाकों के लोगों को भी बेहतर सड़क संपर्क का लाभ मिलेगा।

    tajpur

    इंजीनियरिंग कॉलेज और विश्वविद्यालय को भी मिलेगा फायदा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से इंजीनियरिंग कॉलेज और Patliputra University का संपर्क भी सीधे फोरलेन सड़क से हो जाएगा।

    इससे छात्रों, शिक्षकों और आम लोगों को आने-जाने में पहले की तुलना में काफी सुविधा मिलेगी।

    स्थानीय लोगों ने लगाए नारे

    निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया। मौके पर सत्यानंद याजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

    लोगों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में ‘विकास पुरुष जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

    कई अधिकारी भी रहे मौजूद

    इस दौरान जिलाधिकारी Chandrashekhar Singh, एसएसपी Kartikeya Sharma, कुमार रवि सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

    अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी और तय समय में निर्माण कार्य पूरा करने का भरोसा दिलाया।

    यह भी पढ़ें- नीतीश से मिले नंदकिशोर यादव और कुशवाहा, राज्यसभा फैसले के बाद पहली मुलाकात; औपचारिक या सियासी संदेश?