Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'परेशान हैं Nitish Kumar', RJD ने बता दी अंदर की बात, सरकारी नौकरी पर BJP का गेमप्लान भी बताया

    Updated: Sat, 17 Feb 2024 05:57 PM (IST)

    एनडीए गठबंधन के साथ सरकार बनाने के कई दिन बाद भी नीतीश कुमार अपने नए मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं कर पाए हैं। इसे लेकर राजद राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह याद ...और पढ़ें

    'परेशान हैं Nitish Kumar', RJD ने बता दी अंदर की बात। (फाइल फोटो)
    'परेशान हैं Nitish Kumar', RJD ने बता दी अंदर की बात। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार अपने आसपास के लोगों से परेशान हैं : आरजेडी।
    2. कहा- चंद दिन पहले सरकार में शामिल भाजपा नौकरियों का श्रेय ले रही।
    3. तेजस्वी के खिलाफ जांच पर कहा- राजद इससे डर नहीं रहा है।

    राज्य ब्यूरो, पटना। नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारते हुए भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन के साथ सरकार बना चुके हैं। उन्होंने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। हालांकि सरकार बनने के कई दिन बाद भी नीतीश कुमार के नए मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं हो सका है। अब इसे लेकर राजद ने हमला बोला है।

    राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आसपास के लोगों से परेशान हैं। ये लोग मुख्यमंत्री को अंधेरे में रख कर अपना लाभ ले रहे हैं। यही कारण है कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो रहा है।

    आसपास के लोगों से परेशान हैं नीतीश कुमार

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आसपास के लोगों से काफी परेशान हैं। ये लोग मुख्यमंत्री को अंधेरे में रख कर अपना लाभ ले रहे हैं। यही कारण है कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो रहा है।

    नौकरी का क्रेडिट लेने पर कही ये बात 

    मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि राजद पर सरकारी नौकरियों का श्रेय लेने का आरोप लगा। राजद ने इंटरनेट मीडिया पर जब कभी नौकरियों से जुड़ी सूचना जारी की, उन सब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगी रहती थी। लेकिन, चंद दिन पहले राज्य सरकार में शामिल भाजपा इन नौकरियों का श्रेय ले रही है तो उसमें मुख्यमंत्री की चर्चा तक नहीं रहती है।

    खबरें और भी

    तेजस्वी यादव के खिलाफ जांच पर क्या कहा?

    शक्ति ने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अलावा राजद कोटे के अन्य पूर्व मंत्रियों के विभागों की जांच का आदेश दिया है। राजद इससे डर नहीं रहा है। इस बात की भी जांच हो जाए कि 17 साल की तुलना में महागठबंधन सरकार के 17 महीने के कार्यकाल में कितना अधिक काम हुआ है।

    शक्ति सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता NDA को खदेड़ देगी। क्योंकि भाजपा जिस तरह पहले देश के संसाधनों को बेच रही थी, वही सब अब राज्य के संसाधनों के साथ करने जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: गठबंधन से OUT होते ही I.N.D.I.A पर भड़के Nitish Kumar, लालू यादव के 'खुले दरवाजे' पर कही ये बड़ी बात

    Bihar Politics: भारत जोड़ो नहीं, तोड़ो यात्रा...' Rahul Gandhi की कथनी और करनी पर भड़की BJP; 70 लाख की जीप पर उठाया सवाल