Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कितने दिन चलेगी NDA सरकार? दिल्ली से अचानक पटना पहुंचे नीतीश के एक और मंत्री ने कर दिया क्लियर, सियासी पारा हाई

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 03:44 PM (GMT+05:30)

    लोकसभा स्पीकर को लेकर देश भर में अटकलें तेज हैं। एक तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने यह क्लियर कर दिया है कि स्पीकर भाजपा का होना चाहिए ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार के एक और मंत्री दिल्ली से पटना पहुंचे।
    नीतीश कुमार के एक और मंत्री दिल्ली से पटना पहुंचे।

    HighLights

    1. अभी तो कृषि विभाग का अध्ययन कर रहा हूं- रामनाथ ठाकुर
    2. पूरे पांच साल तक एनडीए सरकार चलेगी- रामनाथ ठाकुर

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News Hindi बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के एक और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर अचानक दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। इसके साथ, उन्होंने मंत्रालय और एनडीए सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि रामनाथ ठाकुर लोकसभा स्पीकर को लेकर चल रहे कयासों के बीच पटना पहुंचे हैं। 

    रामनाथ ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी तो कृषि विभाग का अध्ययन कर रहा हूं। अध्ययन के बाद निश्चित रूप से बिहार के साथ साथ पूरे हिंदुस्तान के लिए और किसानों की भलाई के कुछ अच्छा करूंगा। 

    वहीं, केंद्रीय मंत्री से जब यह पूछा गया कि विपक्ष दावा का रहा कि केंद्र में एनडीए सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी, इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार केंद्र में पांच साल पूरा करेगी। बता दें कि, रामनाथ ठाकुर से पहले जदयू के एक और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दो दिन पहले दिल्ली से  पटना पहुंचे थे। 

    स्पीकर को लेकर जदयू ने क्या कहा?

    Bihar News बता दें कि लोकसभा स्पीकर को लेकर देश में फिलहाल सियासत तेज है। एक तरफ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने यह क्लियर कर दिया है कि स्पीकर भाजपा का होना चाहिए।

    खबरें और भी

    वहीं, दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने नए बयान से सियासी हलचल तेज कर दी है। उनकी पार्टी का कहना है कि एनडीए के सभी सहयोगी दल के सहमति से स्पीकर पर अंतिम फैसला होगा।

    यह भी पढ़ें-

    Pappu Yadav : अचानक कटिहार पहुंच गए पप्पू यादव, अब इस बात पर अधिकारियों को खूब सुनाया; उगाही पर भी दिया बड़ा बयान

    Train Cancelled : झारखंड के इन स्टेशनों से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द, कइयों का बदला रूट; देखें लिस्ट