Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election 2024: झारखंड में बजा चुनावी 'शंखनाद', नीतीश की पार्टी ने साफ की मंशा; 11 सीटों पर नजर

    Updated: Tue, 15 Oct 2024 06:44 PM (GMT+05:30)

    जदयू झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी है। जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। एनडीए में सीटों को ल ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार की पार्टी ने झारखंड में 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। (फाइल फोटो)
    नीतीश कुमार की पार्टी ने झारखंड में 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।
    2. झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।
    3. पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर, तो दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के वरिष्ठ नेता व जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024) में जदयू की तैयारी 11 सीटों पर है। जितनी सीटों पर सहमति होगी वहां जदयू (JDU) चुनाव लड़ेगा। किसी तरह का कोई विरोधाभास नहीं है।

    जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। विजय चौधरी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव की सीटों को लेकर जदयू की एनडीए में बात चल रही है। इतना तो तय है कि जदयू वहां सम्मानजनक सीटों पर चुनाव लड़ेगा। अभी सीटों की संख्या को लेकर बात तय नहीं हुई है।

    नवंबर में राजगीर में हो रहे एशियन वीमेंस हाकी चैंपियंस ट्राफी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय खेलों में बिहार ने अपनी चमकदार उपस्थिति दर्ज की है। पिछले वर्ष यह आयोजन चीन में हुआ था।

    'नीतीश कुमार ने बिहार में खेलों का विकास किया'

    उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने खेलों के विकास के लिए बिहार में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाया है। अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने राजगीर में उच्चस्तरीय और आधुनिक खेल सुविधाओं से प्रभावित होकर वहां महिला एशियन हाकी चैंपियंस ट्राफी कराने का फैसला किया है।

    खबरें और भी

    'बाढ़ से सीख लेते हुए सरकार...'

    बाढ़ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गंडक और कोसी के रिकॉर्ड जलश्राव के बावजूद भी सरकार की मुस्तैदी और मुख्यमंत्री के लगातार अनुश्रवण से जान-माल की क्षति कम हुई। बाढ़ से सीख लेते हुए सरकार तटबंधों काे और ऊंचा करेगी। तटबंधों पर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

    खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह भी जनसुनवाई कार्यक्रम में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं का जन सरोकार से कोई वास्ता नहीं है। जब बाढ़ की आपदा आयी तब तेजस्वी यादव विदेश में छुट्टी मना रहे थे।

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: कब-कब होगा मतदान?

    • झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार 13 नवंबर 2024 को मतदान होगा।
    • झारखंड में दूसरे चरण की 38 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार 20 नवंबर 2024 को मतदान होगा।

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: मतगणना किस दिन होगी?

    • झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों के लिए शनिवार 23 नवंबर 2024 को मतगणना होगी। इसके बाद आयोग की ओर से सोमवार 25 नवंबर 2024 को चुनाव पूरी तरह से संपन्न होने की घोषणा की जाएगी।

    ये भी पढ़ें- कांग्रेस की नजर में गिरिराज की हिंदू स्वाभिमान यात्रा 'नौटंकी', JDU बोली- नीतीश राज में मंदिर-मस्जिद गुलजार

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड में किस सीट पर कब होगा चुनाव, दोनों चरणों की पूरी डिटेल एक क्लिक में पढ़ें