Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav की राह पर Nitish Kumar! इस रणनीति पर जनता के बीच जाने की तैयारी, चुनाव से पहले नौकरी को लेकर भी कर दिया क्लियर

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 10:40 AM (IST)

    Bihar Politics बिहार में फ्लोर टेस्ट के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी भी तेज हो गई है। इस बीच नीतीश कुमार ने एक बड़ा दावा कर दिया है। नीतीश कुमार ने कहा ह ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. पांच लाख 35 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है- नीतीश कुमार
    2. राजद के लोग जाति आधारित गणना का श्रेय ले रहे हैं- नीतीश कुमार

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In HIndi मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा है कि राज्य और केंद्र सरकार की विकास से जुड़ी उपलब्धियों के दम पर लोकसभा की सभी 40 और 2025 के विधानसभा चुनाव में दो सौ से अधिक सीटों पर राजग की जीत होगी।

    यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में होगा। उन्होंने कहा कि विकास और कानून का राज उनके शासन का लक्ष्य है और इसपर किसी के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है। वे मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद के प्रस्ताव पर उत्तर दे रहे थे।

    अब राजग गठबंधन से कभी अलग नहीं होंगे- नीतीश कुमार

    उन्होंने कई बार दोहराया कि अब राजग गठबंधन से कभी अलग नहीं होंगे। नीतीश ने दावा किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव के समय तक राज्य के 10 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी और 10 लाख से अधिक रोजगार मिल जाएगा। पांच लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य हासिल होने जा रहा है। बता दें कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी नौकरी के मुद्दे को लेकर चुनाव में जनता के बीच जाने वाले हैं। 

    मुख्यमंत्री ने बताया कि बड़े पैमाने पर नियुक्ति होने से पहले भी उनके शासन में पांच लाख 35 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। अभी बिहार पुलिस में एक लाख 10 हजार कर्मी तैनात हैं। 21391 पुलिसकर्मियों की बहाली की प्रक्रिया चल रही है। यह संख्या दो लाख 27 हजार हो जाएगी।

    खबरें और भी

    राजद पर लगाया गड़बड़ी करने का आरोप

    उन्होंने साथ रहने के दौरान राजद (RJD) पर गड़बड़ी करने के कई आरोप लगाए। नीतीश ने कहा कि राजद के लोग जाति आधारित गणना का श्रेय ले रहे हैं। इसमें राजद की कोई भूमिका नहीं है। पहली बार 1990 में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने उनसे इसके बारे में बातचीत की थी।

    फिर प्रो. मधु दंडवते, मधुलिमय और तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह से बातचीत हुई। उसी समय मेरे मन में यह विचार आया था, जिसे 2019 से कार्यरूप देना शुरू किया। जनसंख्या के आधार पर आरक्षण का दायरा 75 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। 94 लाख गरीब परिवारों को दो-दो लाख का अनुदान दिया जा रहा है।

    लालू-राबड़ी पर नीतीश ने बोला हमला

    15 वर्षों के पति-पत्नी के शासन में कुछ नहीं हुआ था। शाम के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे। आज महिलाएं 11 बजे रात तक घर से बाहर रह सकती हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके शासन में सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द्र कायम हुआ। पहले हिन्दुओं-मुसलमानों में झगड़े होते रहते थे। आज बंद हैं। सरकार ने 8519 कब्रिस्तानों की घेरेबंदी की। तीन सौ पर काम चल रहा है।

    यह भी पढ़ें-

    Tejashwi Yadav ऐसे करने वाले थे 'खेला', JDU विधायक ने खोल दी सारी पोल; RJD में शामिल होने के लिए दिया था ये ऑफर

    'मेरा बेटा आतंकी था...?', भावुक होकर JDU विधायक ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला, Floor Test के बाद कह दी बड़ी बात