Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar Resign: नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा! 6 प्वाइंट में समझें बिहार में कैसे बदली सियासी हवा

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 12:43 AM (IST)

    बिहार में अब खेला होने में ज्यादा समय नहीं है। हर किसी की नजर अब नीतीश कुमार पर है। नीतीश कुमार आज इस्तीफा देकर एनडीए के साथ सरकार बना सकते हैं। यही क ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा! 6 प्वाइंट में समझें बिहार में कैसे बदली सियासी हवा
    नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा! 6 प्वाइंट में समझें बिहार में कैसे बदली सियासी हवा

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political Crisis Updates बिहार की सियासत अब किस ओर करवट लेगी ये सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार ही जानते हैं। राजद ने नीतीश कुमार पर ही अंतिम फैसला छोड़ा है। तेजस्वी यादव स्पष्ट शब्दों में कह चुके हैं कि उन्होंने गठबंधन का धर्म निभाया और वह नीतीश कुमार का सम्मान भी करते हैं। वहीं, लालू यादव ने विधायकों से एकजुट रहने की अपील की है। साथ ही कहा है कि कोई भी विधायक इस्तीफा ना दे। साफ है कि लालू यादव नीतीश की चाल का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि नीतीश कुमार आज राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं।

    शुक्रवार की तरह शनिवार को भी पटना में सियासी अटकलों का बाजार गर्म रहा। पूरे दिन जदयू-राजद-भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बयान आते रहे। बीजेपी के कई नेताओं ने नीतीश को लेकर अपना रुख नरम रखा और राजद व कांग्रेस पर हमलावर रहे। वहीं, जदयू ने भी राजद को ही निशाने पर रखा। जदयू नेता केसी त्यागी (KC Tyagi) ने तो यहां कह दिया कि जिस इंडी गठबंधन को नीतीश कुमार ने बनाया थो वो अब कांग्रेस के कारण टूट के कगार पर पहुंच चुका है।

    चलिए अब हम आपको शनिवार का घटनाक्रम 6 प्वाइंट में समझाते हैं-

    पहला प्वाइंट- नीतीश कुमार के इस्तीफे (Nitish Kumar) को लेकर शनिवार सुबह ही कयास लगाए जाने लगे। इसी को देखते हुए चिराग पासवान दिल्ली पहुंच गए। चिराग पासवान ने पत्रकारों से कहा कि कुछ समय में सबकुछ पता चल जाएगा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बयान आया। उन्होंने कहा, "जो भगवान की इच्छा होगी, वही होगा"। चिराग पासवन ने दिल्ली में अमित शाह के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि बिहार की सियासत पर उनकी नजर है और उन्होंने अपनी शंकाओं पर अमित शाह से बात की है।

    दूसरा प्वाइंट- दोपहर होते तक जदयू के केसी त्यागी का बड़ा बयान आ गया। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस के गैर-जिम्मेदाराना और अड़ियल रवैये के कारण इंडी गठबंधन टूटने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारे नेता नीतीश कुमार की मेहनत पर पानी फेर दिया है। अब तक बीजेपी भी अलर्ट हो चुकी थी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा, हमारा नेतृत्व सामूहिक और सक्षम नेतृत्व है और राष्ट्र हित में ही निर्णय लेते हैं और लोग उनके निर्णय का स्वागत करते हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता एक सैनिक के रूप में कमांडर के आदेश को मानता है। पूरी खबर यहां पढ़ें

    खबरें और भी

    तीसरा प्वाइंट- शाम होते तक नीतीश कुमार को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे (Mallikarjun Kharge) ने भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "मुझे जदयू के इंडी गठबंधन से बाहर निकलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके मन में क्या है, यह स्पष्ट नहीं है। मैं कल देहरादून जा रहा हूं, फिर दिल्ली जाऊंगा, मैं मिलूंगा।" खरगे के बयान के बाद जदयू नेता सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार ने 10 बजे मीटिंग बुलाई है। हमारे नेता का जो भी फैसला होगा वो पार्टी को मंजूर है। पूरी खबर यहां पढ़ें

    चौथा प्वाइंट- बिहार की सियासत की चर्चा अब दिल्ली में भी तेज हो गई। दिल्ली में बैठे कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि मैं औपचारिक तौर से कह सकता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक बार नहीं बल्कि कई बार बात करने का प्रयास किया है। बिहार के मुख्यमंत्री व्यस्त हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

    पांचवा प्वाइंट- नीतीश कुमार सुबह लेकर शाम होने तक कुछ नहीं बोले। वहीं, राजद को भी अपना पूरा खेल समझ आने लगा था। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने नेताओं के साथ मीटिंग की। मीटिंग में तेजस्वी यादव बोले- सीएम नीतीश कुमार आदरणीय थे और हैं। कई चीजें उनके (नीतीश कुमार) नियंत्रण में नहीं हैं। महागठबंधन में राजद के सहयोगी दलों ने हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में अभी खेल होना बाकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें

    छठा प्वाइंट- तेजस्वी यादव के बयान के बाद बिहार सरकार में मंत्री और राजद नेता आलोक मेहता ने बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सभी विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को मौजूदा हालात पर फैसला लेने के लिए अधिकृत किया।

    शुक्रवार और शनिवार के सियासी घटनाक्रम को देखते हुए यह तो साफ है कि बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है। नीतीश कुमार ने आज सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा। नीतीश कुमार आज इस्तीफा दे सकते हैं। नीतीश कुमार की घोषणा के बाद ही लालू यादव अपने पत्ते खोलेंगे। आज का दिन बिहार की राजनीति में काफी अहम साबित होगा।

    आखिर नीतीश और लालू के बीच खटपट यहां तक कैसे पहुंची? इस आर्टिकल से समझें महीनेभर का सियासी खेल - Nitish Kumar : ललन की विदाई से गवर्नर की टी-पार्टी तक... 11 प्वाइंट में समझें कैसे बदली बिहार की सियासी हवा

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar Video: 'मर जाऊंगा, लेकिन कभी...'; BJP को लेकर कभी नीतीश ने दिया था ये बयान, अब बदल गया पूरा 'खेल'