Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar : नीतीश तो चले विदेश, संजय झा को भी ले गए साथ; अब बस 13 तारीख का इंतजार...

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 09:23 PM (IST)

    Bihar Politics नीतीश कुमार गुरुवार को इंग्लैंड की यात्रा पर दिल्ली से रवाना हो गए हैं। यात्रा के संबंध में बताया गया कि वह सबसे पहले इंग्लैंड के साइंस ...और पढ़ें

    नीतीश तो चले विदेश, संजय झा को भी ले गए साथ।
    नीतीश तो चले विदेश, संजय झा को भी ले गए साथ।

    HighLights

    1. नीतीश कुमार इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना।
    2. पांच दिनों की यात्रा में साइंस सिटी का भी भ्रमण।

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को इंग्लैंड की यात्रा पर दिल्ली से रवाना हो गए हैं। जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय झा भी उनके साथ गए हैं। मुख्यमंत्री की इंग्लैंड यात्रा के संबंध में बताया गया कि वह सबसे पहले इंग्लैंड के साइंस सिटी का भ्रमण करेंगे। पटना में बन रहे साइंस सिटी को केंद्र में रख इंग्लैंड में वह साइंस सिटी देखने जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त इंग्लैंड में वह निवेशकों से भी मिलेंगे। इनमें मुख्य रूप से भारतीय मूल के बिहार के रहने वाले लोग शामिल हैं। उन्हें बिहार में निवेश के लिए मुख्यमंत्री आमंत्रित करेंगे। इस क्रम में उन नीतियों की भी चर्चा होगी जो राज्य सरकार बिहार में निवेशकों को उपलब्ध करा रही है।

    अब बस 13 तारीख का इंतजार...

    बता दें कि सीट शेयरिंग को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जदयू 16 सीटें को मिल सकती हैं । कहा जा रहा कि इस पर सहमति बन चुकी है। जदयू नेता संजय झा ने गुरुवार को अमित शाह से भेंट भी की थी। चर्चा है कि जदयू ने भाजपा को अपनी सीटों की सूची सौंप दी है।

    नीतीश कुमार के पांच दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद एनडीए की शीट शेयरिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी  जाएगी। 13 मार्च के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि JDU कौन-कौन सी सीटों पर लड़ेगी और भाजपा व एनडीए के अन्य घटक दल कौन-कौन से लोकसभा क्षेत्र में मैदान में होंगे।

    खबरें और भी

    राज्य व देश के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश व देश की महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। अपनी प्रतिभा के बलबूते वे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है।

    मुख्यमंत्री बालिका पोशाक याेजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका व सभी सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण, पंचायती राज तथा नगर निकाय के चुनावों में महिलाओं का 50 प्रतिशत का लाभ सहित कई अन्य योजनाएं चल रही हैं।

    इससे आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ प्रदेश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। राज्य में शराबबंदी से महिलाएं अत्यधिक खुश हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि संपूर्ण नारी जाति के उत्तरोत्तर विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: हो गया फाइनल! नीतीश की JDU को बिहार में मिलेंगी इतनी सीटें, अमित शाह के पास पहुंची लिस्ट

    Lalu Yadav: 'लालू हमारे आका...', अब ये क्या बोल गए नीतीश के 'फेमस' विधायक; बच्चे पैदा करने पर दिया अनोखा लेक्चर