विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार: JDU ने पुराने तो BJP ने नए चेहरों पर जताया भरोसा, चुनाव से पहले चला बड़ा दांव

Published: Fri, 15 Mar 2024 09:03 PM (IST)

बिहार की एनडीए सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार शुक्रवार शाम को हो गया। राज्यपाल आर्लेकर ने राजेंद्र मंडप में 21 ...और पढ़ें

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार।
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार।

HighLights

  1. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन स्थित राजेंद्र मंडप में 21 मंत्रियों को दिलायी शपथ
  2. 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने एऩडीए के मुख्यमंत्री के रूप में ली थी शपथ।

राज्य ब्यूरो, पटना। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार शुक्रवार की शाम को हो गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन स्थित राजेंद्र मंडप में 21 मंत्रियों को शपथ दिलायी। भाजपा कोटे 12 तथा जदयू से नौ मंत्रियों ने शपथ ली है।

इसी वर्ष 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ आठ मंत्रियों ने शपथ लिया था। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश मंत्रिमंडल में 29 मंत्री हो गए हैं। इनमें 15 भाजपा से, 12 जदयू , एक हम और एक निर्दलीय मंत्री हैं।

भाजपा कोटे से इन्हें मिली जगह

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा के जिन 12 मंत्रियों ने शपथ ली है उनमें-

1. रेणु देवी 2. मंगल पांडेय 3. नीरज कुमार सिंह 4. नीतीश मिश्रा 5. नितिन नवीन 6. डा. दिलीप जायसवाल 7. जनक राम 8. हरि सहनी 9. कृष्णनंदन पासवान 10. केदार प्रसाद गुप्ता 11. सुरेंद्र मेहता व 12. संतोष कुमार सिंह शामिल हैं।

जदयू कोटे से इन्हें मिला स्थान

जदयू के जिन नौ लोगों को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिली उनमें-

1. अशोक चौधरी 2. लेशी सिंह 3. मदन सहनी 4. महेश्वर हजारी 5. शीला कुमारी 6. सुनील कुमार 7. जयंत राज 8.जमा खान व 9. रत्नेश सदा शामिल हैं।

जदयू ने अपने पुराने मंत्रियों पर जताया भरोसा

जदयू ने अपने उन पुराने मंत्रियों पर फिर से भरोसा किया है जो महागठबंधन की सरकार में भी मंत्री थे। मंत्रिमंडल में जदयू कोटे से केवल एक नए नाम महेश्वर हजारी को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्हें संजय झा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई सीट पर मंत्री बनाया गया है। उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

भाजपा ने मंत्री पद के लिए सात नए नाम दिए

भाजपा कोटे से जो एक दर्जन मंत्री बने हैं उनमें सात नाम नए हैं। इनमें नीतीश मिश्रा का नाम भी लिया जा सकता है क्योंकि महागठबंधन की सरकार के ठीक पहले बिहार में जो एनडीए का मंत्रिमंडल था उसमें नीतीश मिश्रा शामिल नहीं थे। वहीं हरि सहनी, कृष्णनंदन पासवान, डा. दिलीप जायसवाल, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता व संतोष कुमार सिंह ने कभी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्री के रूप मे काम नहीं किया है।

नीतीश सरकार के लिए पुराने चेहरे

भाजपा के जिन एक दर्जन चेहरे ने मंत्री पद की शपथ ली उनमें पांच तो हाल तक नीतीश कुमार के साथ मंत्री के रूप में काम कर चुके है। महागठबंधन की सरकार के पहले मंगल पांडेय नीतीश कुमार की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री, नितिन नवीन पथ निर्माण मंत्री, जनक राम, खान मंत्री, नीरज कुमार सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री व रेणु कुमारी, उप मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं।

अब इस तरह है नीतीश मंत्रिमंडल का स्वरूप

भाजपा कोटे से-

1. सम्राट चौधरी 2. विजय कुमार सिन्हा 3. डा. प्रेम कुमार 4. रेणु देवी 5. मंगल पांडेय 6. नीरज कुमार सिंह 7. नीतीश मिश्रा 8. नितिन नवीन 9. डा. दिलीप जायसवाल 10. जनक राम 11, हरि सहनी 12. कृष्णनंदन पासवान 13. केदार प्रसाद गुप्ता 14. सुरेंद्र मेहता 15. संतोष कुमार सिंह।

जदयू कोटे से-

1. विजय कुमार चौधरी 2. बिजेंद्र प्रसाद यादव 3. श्रवण कुमार 4. अशोक चौधरी 5. लेशी सिंह 6. मदन सहनी 7. महेश्वर हजारी 8. शीला कुमारी 9. सुनील कुमार 10 जयंत राज 11. जमा खान 12.रत्नेश सदा

हम कोटे से-

1. डॉ. संतोष सुमन

निर्दलीय-

1.सुमित कुमार सिंह

यह भी पढ़ें: पटना, मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में जमीन खरीदेगी सरकार, दो हजार एकड़ में बनेगी ग्रीनफील्ड टाउनशिप

RJD से लालू यादव का 'MY' फॉर्मूला OUT! अब तेजस्वी अपने तरीके से कर रहे सियासी पिच पर 'बैटिंग'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।