Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अचानक नीतीश कुमार से मिले तेजस्वी यादव, 30 मिनट चली मीटिंग; दोनों के बीच क्या बात हुई?

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 08:47 PM (IST)

    मुख्य सचिवालय में मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच 30 मिनट लंबी बैठक चली। बैठक में नीतीश ...और पढ़ें

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। (फाइल फोटो)
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नीतीश ने तेजस्वी के साथ बैठक कर सूचना आयुक्त के दो नाम तय किए
    2. राजभवन की अनुमति के बाद राज्य सूचना आयुक्त के सदस्यों की नियुक्ति को ले अधिसूचना संभव है।

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्य सचिवालय में सूचना आयुक्त के दो रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए बैठक की। इस बाबत मिली सूचना के अनुसार दो नाम पर सहमति बनी है। इनमें एक नाम विगत शनिवार को रिटायर हुए मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा का है और दूसरा नाम एक टीवी पत्रकार का है।

    राजभवन की अनुमति के बाद बुधवार को राज्य सूचना आयुक्त के सदस्यों की नियुक्ति को ले अधिसूचना संभव है। मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव के साथ लगभग आधा घंटे तक बैठक की।

    नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद क्या बोले तेजस्वी?

    मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद लौटने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में तेजस्वी यादव ने कहा कि जो नाम तय हुए हैं उसके बारे में राज्य सरकार के स्तर से जानकारी दी जाएगी।

    इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री के साथ उनकी जाति आधारित गणना के बाद जो आरक्षण का दायरा बढ़ा है उसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किए जाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला अभी न्यायालय में है। मैंने कहा कि हमलोग भी न्यायालय गए हुए हैं।

    बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

    बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारी जनमेजय शुक्ला को सत्तारूढ़ दल के सचेतक डॉ. आलोक रंजन का आप्त सचिव बनाया गया है।

    खबरें और भी

    वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात धनंजय कुमार को विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक डॉ. संजय प्रकाश का आप्त सचिव बनाया गया है।

    ये भी पढ़ें- Giriraj Singh: 'विस्फोटक हो रहे हालात', गिरिराज सिंह को किस बात का डर? विभाजन-नेहरू और सनातनी सब आए याद

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने अचानक बुलाई हाई लेवल मीटिंग, लालू भी हो सकते हैं शामिल; बड़ा 'खेल' होगा?