Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: गिरिराज को मिल गया जवाब, नीतीश पर अटकलबाजी के बीच JDU नेता ने बता दी एक-एक बात

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 08:06 PM (IST)

    जदयू ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग का स्वागत नहीं किया है। जदयू का कहना है कि नीतीश कुमार को कई पुरस्कार मि ...और पढ़ें

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों का अभिवादन करते। फाइल फोटो- PTI
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों का अभिवादन करते। फाइल फोटो- PTI

    HighLights

    1. गिरिराज की भारत रत्न की मांग पर जदयू का उत्तर- नीतीश किसी पुरस्कार के मोहताज नहीं
    2. मुख्य प्रवक्ता नीरज ने कहा- बहुत पुरस्कार मिल चुका है, नीतीश का व्यक्तित्व बड़ा है

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'भारत रत्न' (Bharat Ratna) देने की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) की मांग का जदयू (JDU) स्वागत नहीं कर रहा है। गुरुवार को जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने कहा- नीतीश कुमार को बहुत पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने कभी इसके लिए कहीं आवेदन नहीं दिया। वे किसी पुरस्कार के मोहताज नहीं हैं।

    MLC नीरज ने कहा कि नीतीश कुमार ने ईमानदारी और निष्ठा से बिहार जैसे पिछड़े राज्य का विकास किया है। उन्हें ग्लोबल लीडर और ग्लोबल थिंकर का पुरस्कार मिल चुका है। कोरोना के समय प्रवासी बिहारियों को सुरक्षित अपने घर तक पहुंचाने के महान काम के लिए केंद्र सरकार भी पुरस्कृत कर चुकी है।

    उन्होंने कहा कि इसके अलावा, शराबबंदी, महिला उत्थान एवं पर्यावरण एवं वन संरक्षण के लिए भी कुमार पुरस्कृत हो चुके हैं।

    'नीतीश कुमार का बड़ा व्यक्तित्व'

    जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार स्वतंत्रता सेनानी परिवार के हैं। उनका बड़ा व्यक्तित्व है। पहचान और परिचय के लिए उन्हें किसी पुरस्कार की जरूरत नहीं है।

    'किसी मुद्दे पर मतभेद नहीं'

    नीरज कुमार ने कहा कि एनडीए के घटक दलों में किसी मुद्दे पर मतभेद नहीं है। विधानसभा का अगला चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में भी राजग के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता शामिल होते हैं।

    नीतीश व नवीन पटनायक को मिलना चाहिए भारत रत्न: गिरिराज सिंह

    बुधवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बादी से बचाकर विकास के राह पर आगे बढ़ाया है। ओडिशा में नवीन पटनायक ने भी सालों तक सेवा की है। ऐसे व्यक्ति को देश में पुरस्कृत किए जाने की जरूरत है। काम करने वाले को भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए।

    खबरें और भी

    गिरिराज ने कहा कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा। 2025 में जो बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है, उसमें किसी को कंफ्यूजन में नहीं रहना चाहिए। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोग चुनाव लड़ेगे।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar News: नीतीश कुमार को लेकर अटकलें तेज, RJD ने दे दिया ऑफर; बिहार में होगा 'खेला'?

    ये भी पढ़ें- इधर नीतीश कुमार को लेकर सियासत तेज, उधर राहुल गांधी के बिहार आने की तैयारी; क्या है प्लान?