Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayodhya Ram Mandir को लेकर क्या कहती है नीतीश की पार्टी? Lalan Singh ने साफ कर दिया अपना स्टैंड; आस्था को लेकर कह दी बड़ी बात

    By braj kishore singh Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 08:25 AM (GMT+05:30)

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के नेता ललन सिंह ने राम मंदिर को लेकर अपना स्टैन्ड साफ कर दिया है। उन्होंने मंदिर को लेकर ...और पढ़ें

    कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री संजय झा एवं मुंगेर सांसद ललन सिंह ने सुनी जन समस्याएं
    कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री संजय झा एवं मुंगेर सांसद ललन सिंह ने सुनी जन समस्याएं

    HighLights

    1. बेलछी में जनसंवाद कार्यक्रम किया गया आयोजन
    2. जल संसाधन मंत्री संजय झा एवं मुंगेर सांसद ललन सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं

    संवाद सूत्र, बाढ़। Bihar Politics बेलछी में रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया। जिसमें मुंगेर लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh), जल संसाधन मंत्री संजय झा, बिहार विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शामिल हुए।

    कार्यक्रम में लोगों की जनसमस्याओं को सुना गया। साथ ही कई विकास योजनाओं की घोषणा सांसद ललन सिंह एवं जल संसाधन मंत्री संजय झा द्वारा किया गया। सांसद ललन सिंह ने कहा कि कृषि के लिए जो किसान बिजली का प्रयोग करेंगे उन्हें सबसे सस्ता दर 70 पैसे प्रति यूनिट उपलब्ध कराया जाएगा।

    उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका काम करने का तरीका अलग है। वे काम करने में विश्वास रखते है, प्रचार करने में नही। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिहार के 88 लाख परिवार को फ्री में अनाज दे रहे हैं, तो वो अपने घर से नहीं दे रहे, उसमें बिहार का हिस्सा है।

    तीन लाख लोगों की शिक्षक पद पर नियुक्ति

    लगभग तीन लाख लोगों की शिक्षक पद (BPSC Teacher) पर नियुक्ति की गई। वहीं यह फैसला लिया गया है कि अन्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों की बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष रिक्तियां निकालकर नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अघोषित आपातकाल चलाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि पत्रकार वहीं कहते हैं, जो केंद्र सरकार द्वारा निर्देश दिया जाता है, अगर नहीं करेंगे तो ईडी-सीबीआई द्वारा नोटिस आ जायेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाना अच्छी बात है, लेकिन राम के नाम पर प्रचार करना गलत बात है। क्योंकि राम तो सभी के दिल में बसते है। ये आस्था का विषय है। इसे वोट से कोई मतलब नहीं।

    हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए

    कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार हेमंत कुमार ने किया। मकर संक्रांति के मद्देनजर दही-चूड़ा भोज का भी आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संयोजन किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा किया गया।

    इसमें जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड एवं जिलास्तरीय कई पदाधिकारी शामिल हुए, जिन्हें मनोज कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर संगठन जिला इकाई बाढ़ के जिलाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, डाक्टर कौशलेंद्र कुमार, राजित कुमार टिक्कू, रवि सिंह चौहान, रणवीर सिंह पंकज सहित जदयू के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें-

    नीतीश-ललन की हिट जोड़ी... एक-दूसरे के रहे क्‍लासमेट, जानिए ललन सिंह का कैसा रहा अब तक सियासी सफर?

    Lok Sabha Election 2024: बिहार में मार्च तक गांवों में लगेंगी तीन लाख सोलर स्ट्रीट लाइट, तीन जिलों शून्य है प्रगति