Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: चुनाव को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी एक्टिव, महिलाओं के लिए JDU ने कह दी बड़ी बात; इस मुद्दे पर RJD को घेरा

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 10:04 AM (IST)

    Bihar Politics लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पूरी तरह से एक्टिव है। जदयू लगातार लोगों को लुभाने की कोशिश में जुटी है। ...और पढ़ें

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार। फोटो- जागरण
    बिहार के सीएम नीतीश कुमार। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. नीतीश कुमार की नीातियों ने महिलाओं को गरिमा व सम्मान दिलाया : जदयू
    2. नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण- जदयू

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi जदयू प्रदेश कार्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जदयू (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को गरिमा व सम्मान मिला। महिला सशक्तीकरण की दिशा में उनके काम अनुकरणीय हैं।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के प्रति बालिकाओं को उन्मुख करने को ले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कई योजनाएं शुरू कीं। उन्हीं योजनाओं का यह नतीजा है कि मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों और लड़कियों का अनुपात आज 50:50 हो गया है।

    मालूम हो कि 2005 में यह अनुपात 67:33 था। जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक बेटियों को 94,100 रुपए मिलते हैं। पंचायती राज और नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण है। इस वजह से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

    जैव निर्धारण की मानसिकता को भी खत्म किया- जदयू

    जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुनिया भर में लैंगिक समानता के नायक हैं। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक और राजनैतिक रूप से न केवल सबल किया, बल्कि जैव निर्धारण की मानसिकता को भी खत्म किया।

    खबरें और भी

    आज बिहार में बेटी का जन्म लेना ग्लानि का नहीं, बल्कि गर्व का विषय होता है। पूर्व मंत्री शीला मंडल व विधान पार्षद ललन सर्राफ ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे।

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी रंजू गीता, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, डॉ श्वेता विश्वास, मालती व पूर्व विधान पार्षद रोजिना नाजिश भी मौजूद थीं।

    यह भी पढ़ें-


    बिहार में प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे को बनाया आशियाना, Video वायरल हुआ तो किया खाली; कलेक्‍टर साहब पहुंचे और...

    'आओ-आओ, भाग-भाग, देख लेंगे...' जमुई में आमने-सामने आए पुलिस और बालू तस्‍कर, एक घंटे तक एक-दूसरे को ललकारते रहे