Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: विशेष राज्य के दर्जे पर JDU भी मारेगी पलटी? नीतीश के करीबी नेता के बयान से चढ़ा सियासी पारा

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 09:29 PM (IST)

    Bihar Special Status बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के मामले पर अब जेडीयू सहित एनडीए के सहयोगी दलों का सुर नरम दिख रहा है। कोई नीति आयोग तो कोई और ...और पढ़ें

    विशेष राज्य के दर्जे पर जेडीयू के सुर नरम (जागरण)
    विशेष राज्य के दर्जे पर जेडीयू के सुर नरम (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के मामले पर जेडीयू के भी सुर नरम
    2. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन के बयान से मिला इशारा
    3. जेडीयू नेता ने केंद्र सरकार से कर दी विशेष पैकेज देने की अपील

    राज्य ब्यूरो,  पटना। Bihar Political News Today: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को ले जदयू नेताओं के सुर थोड़े मद्धम पड़े हैं। जदयू नेता अब विशेष पैकेज की बात अधिक कर रहे। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बुधवार को कहा कि जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक केंद्र सरकार बिहार को विशेष पैकेज उपलब्ध करा दे।

    जेडीयू के सुर नरम

    राजीव रंजन ने कहा कि मोदी सरकार ने बिहार को सवा लाख करोड़ का पैकेज जरूर दिया पर यह बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल किए जाने में यह नाकाफी रहा। इसलिए केंद्र सरकार से वह अनुरोध करते हैं कि वह विशेष पैकेज के जरिए बिहार की मदद को जारी रखे।

     बिहार में तेजी से विकास हो रहा

    राजीव रंजन ने कहा कि हर कोई जानता है कि अत्यंत सीमित संसाधनों के बावजूद नीतीश राज में बिहार ने अपने बलबूते विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राज्य की विकास दर लगातार देश के विकास दर से अधिक रही है। इस मामले में बिहार पूरे देश में तीसरे स्थान पर बना है।

    ये भी पढ़ें

    Pappu Yadav: पुरानी फॉर्म में लौटे पप्पू यादव, सांसद बनने के बाद निभा रहे अपना वादा; गुलाबबाग पहुंचकर किया ये काम

    Bihar Politics: बिहार में BJP और JDU में सीटों को लेकर डील पक्की, राज्यसभा और विधान परिषद में ऐसे बनी बात

    खबरें और भी