Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'नीतीश कुमार को धमकाया', RJD का बड़ा दावा; शक्ति यादव बोले- BJP ने बिहार में चलाया ऑपरेशन लोटस

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 09:47 PM (IST)

    नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन की अटकलों के बीच, राजद ने भाजपा पर 'ऑपरेशन लोटस' चलाने का आरोप लगाया है। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने दावा किया कि ...और पढ़ें

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। PTI

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। PTI

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नीतीश कुमार को लेकर सिसायी अटकलों का बाजार गर्म है। नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार कल राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा भरेंगे। बिहार का अगला सीएम बीजेपी से हो सकता है। इस सबके बीच अब राष्ट्रीय जनता दल ने जदयू और बीजेपी पर तंज कसा है।

    राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बुधवार शाम एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सीएम नीतीश कुमार को डरा-धमका कर जबरन राज्यसभा भेजा जा रहा है। यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब पूरी तरह से लाचार और बेबस हो चुके हैं।

    shakti yadav tweet

    'भाजपा ने चलाया ऑपरेशन लोटस'

    उन्होंने लिखा- हमारा पुख्ता दावा है कि भाजपा ने साइलेंट ऑपरेशन लोटस चलाकर नीतीश कुमार जी को पूरी तरह से घेर लिया है। उन्हें डरा-धमका कर जबरन राज्यसभा भेजा जा रहा है, ताकि कल को भाजपा यह झूठा नैरेटिव गढ़ सके कि उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ा।

    शक्ति यादव का कहना है कि सत्ता हथियाने के लिए यह भाजपा का सबसे बड़ा और घृणित षड्यंत्र है, जिसमें मुख्यमंत्री को मोहरा बना दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी आज पूरी तरह से लाचार और बेबस हो चुके हैं।

    खबरें और भी

    'मेरी कुछ नहीं चल रही, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है'

    बकौल शक्ति सिंह यादव, भारी मन से उन्होंने (नीतीश कुमार) अपने करीबियों को बता दिया है कि मैं घिर चुका हूं, मेरी कुछ नहीं चल रही, मजबूरी में नॉमिनेशन कर रहा हूं, वरना मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। पूरी जदयू आज खौफ और मायूसी के दौर से गुजर रही है। यह एनडीए नहीं, बल्कि बिहार के इतिहास का सबसे शर्मनाक राजनीतिक अपहरण है!

    गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ नामांकन दाखिल करेंगे।

    एनडीए के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।"

    (पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा; बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर, कौन होगा CM? 3 नाम की चर्चा