Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: 'आप घर पर थे.. यहां अचानक कैसे?' JDU दफ्तर पहुंचे CM का कुशवाहा से सवाल; फिर चाय पीने से भी कर दिया इनकार

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 08:40 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अचानक पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच गए। उनके आने से दफ्तर में हलचल बढ़ गई। नीतीश कुमार सीधा अपने कक्ष में गए और ...और पढ़ें

    'आप घर पर थे.. यहां अचानक कैसे?' JDU दफ्तर पहुंचे CM का कुशवाहा से सवाल
    'आप घर पर थे.. यहां अचानक कैसे?' JDU दफ्तर पहुंचे CM का कुशवाहा से सवाल

    राज्य ब्यूरो, पटना। Nitish Kumar मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पुन: बिना किसी सूचना के जदयू कार्यालय पहुंच गए। सुबह 11.30 बजे वह पार्टी कार्यालय पहुंचे और 12 बजे निकल गए। पार्टी दफ्तर में मौजूद जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को कहा कि आप तो घर पर थे, यहां अचानक कैसे चले आए? प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अब दोपहर के भोजन के लिए निकलेंगे।

    पार्टी कार्यालय पहुंचते ही मुख्यमंत्री सीधे कार्यालय में बने अपने कक्ष में पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष जब वहां पहुंचे तो उनसे पूछा- कौन-कौन मंत्री अभी यहां मौजूद हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा परिवहन मंत्री शीला कुमारी जन सुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहीं हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा- "चलिए वहीं जाकर देखते हैं कि क्या हो रहा?"

    नीतीश ने चाय पीने से कर दिया मना

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बारिश की वजह से कुछ कम लोग पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री से भी कुछ सवाल किए। अपनी समस्या लेकर पहुंचे लोगों से भी मिले और बात की। मुख्यमंत्री को चाय पीने को भी कहा गया पर उन्होंने मना कर दिया। पार्टी दफ्तर मे जुटे लोगों का अभिवादन किया और लौट गए।

    हाल के दिनों में यह चौथा मौका था जब मुख्यमंत्री अचानक जदयू दफ्तर पहुंचे थे। कई बार उन्हें पार्टी के पदाधिकारी अनुपस्थित मिले थे। मुख्यमंत्री ने तब एक अनुपस्थित पदाधिकारी को वीडियो कॉल लगवाकर यह पूछा था कि वह कहां हैं?

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav: 'पहले पत्नी फिर बेटा और बेटी...', लालू यादव की 'नीति' पर BJP के सम्राट ने खड़े किए सवाल

    ये भी पढ़ें- '4 करोड़ लोग बिहार छोड़कर चले गए...', संसद में फूटा BJP सांसद का गुस्सा; नीतीश सरकार की लगा दी क्लास!