Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar : कांग्रेस से नाराज हुए नीतीश कुमार, CPI के मंच से I.N.D.I.A गठबंधन को ही दिखा दिया आईना

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 11:56 AM (IST)

    बिहार की राजधानी पटना में भाकपा की रैली में नीतीश कुमार के बयान ने कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नीतीश कुमार ने कांग्रेस पार्टी पर इंडिया ...और पढ़ें

    सीपीआई की रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (जदयू X हैंडल)
    सीपीआई की रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (जदयू X हैंडल)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार ने कहा कि आज कल इंडिया गठबंधन में कोई काम नहीं हो रहा है।
    2. नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है जो कि कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल, भाकपा की रैली में नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में चल रही गतिविधियों को लेकर नाराज दिखे। उन्होंने अपनी नाराजगी कांग्रेस पार्टी पर दिखाई।

    आजकल इंडिया गठबंधन में काम नहीं हो रहा: नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार ने कहा कि आज कल इंडिया गठबंधन में कोई काम नहीं हो रहा है। कांग्रेस पार्टी इस पर ध्यान नहीं देकर पांच राज्यों के चुनावों में व्यस्त हो गई है। नीतीश कुमार ने कहा कि देश को बचाने के लिए हमलोगों ने इंंडिया गठबंधन का गठन किया था।

    कांग्रेस पार्टी ध्यान नहीं दे रही: नीतीश कुमार

    देश के इतिहास को बदलने वाले को हटाने के लिए इस गठबंधन को बनाया गया था। हमने सभी लोगों से कहा था कि एकजुट होइए और देश को बचाइए लेकिन आजकल कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त है। चुनाव खत्म होते ही वह फिर से सभी लोगों को साथ बुलाएंगे।

    हम तो देश को एकजुट करने के लिए यह कदम उठाए हैं: नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार ने कहा कि चलिए जो हो रहा है रहने दीजिए। लेकिन हम तो देश को एकजुट करने के लिए और जो आज शासन में हैं उनसे देश को बचाने के लिए यह सब कर रहे थे। अब तो पांच राज्यो के चुनाव के बाद ही फिर से सभी लोगों की बैठक होगी।

    खबरें और भी

    हम लोग तो सबको एक साथ लेकर चलने वाले हैं: नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग तो सबको एक साथ लेकर चलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग सोशलिस्ट लोग हैं। सीपीआई से हमारा पुराना रिश्ता है। कम्युनिस्ट और सोशलिस्ट को एक होकर आगे चलना है।