Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: कांग्रेस भी क्या कर रही है? बीच सभा में नीतीश कुमार ने याद दिला दिया गठबंधन धर्म

    By Arvind Sharma Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 03:18 PM (IST)

    JDU Meeting जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोल दिया है। उन्होंने कांग्रेस को गठबंधन ध ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला (जागरण)
    नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला (जागरण)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार ने कांग्रेस को सुनाई जमकर खरी खोटी
    2. उन्होंने कांग्रेस पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाया

    अरविंद शर्मा, पटना। Nitish Kumar: जाति आधारित गणना के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन को निशाने पर रखा। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस को गठबंधन धर्म की याद दिला दी। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस को लताड़ लगाई

    उन्होंने कार्यकारिणी और कार्यपरिषद की बैठक में जोर देकर कहा कि ‘कांग्रेस भी क्या कर रही है? घूम-घूम कर जाति गणना की बात कर रही है लेकिन कभी भी बिहार में हुए काम की प्रशंसा नहीं की।

    मुंबई की बैठक में तय किया था कि इसे एजेंडे में शामिल किया जाएगा लेकिन कुछ लोगों ने विरोध किया और टल गया।’ ध्यान रहे कि मुंबई की बैठक में ममता बनर्जी ने विरोध किया था और फिर कांग्रेस ने भी इसे प्रस्ताव में शामिल करने से टाल दिया।

    नीतीश की ओर से इस बयान के भी अर्थ निकाले जा रहे हैं कि वह गठबंधन नेताओं के कामकाज और सोच से बहुत सहमत नहीं हैं।

    इंडी गठबंधन के सूत्रधार के रूप में नीतीश की सराहना

    जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आइएनडीआइए के गठन का सूत्रधार कहा गया। इसके लिए एक प्रस्ताव में नीतीश कुमार की सराहना भी की गई।

    यह कहा गया कि वे लोग नीतीश कुमार को बधाई देते हैं कि उन्होंने समय रहते भाजपा के खतरे को पहचाना और विपक्ष को एकजुट करने की पहल की। जदयू को इस बात का गर्व है कि भारतीय राजनीति में नीतीश कुमार जैसे अनुभवी लोग कम हैं।

    नीतीश कुमार ही सीट पर बात फाइनल करेंगे: जेडीयू

    जदयू ने अपने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आइएनडीआइए के घटक दलों के साथ तालमेल व प्रत्याशी चयन के लिए अधिकृत कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में संपन्न जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को लाया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। जिन अलग-अलग राज्यों में जदयू अपने प्रत्याशी को उतारेगा उसके निर्णय के लिए भी नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'नीतीश कुमार को एक गलती करनी ही होगी, इसके अलावा कोई रास्ता नहीं', JDU के इस नेता ने दी नसीहत

    Bihar Politics: 'अरे भाई कितनी बार सफाई दें, नहीं मानना है मत मानो', ललन सिंह के इस्तीफे की बात पर भड़के तेजस्वी यादव