Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar Resign: इस्तीफे के बाद CM नीतीश की आई पहली प्रतिक्रिया, RJD पर बोला बड़ा हमला; इस बात पर जताई नाराजगी

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 28 Jan 2024 12:04 PM (IST)

    Nitish Kumar Resign बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना त्याग पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश को फोन भी किय ...और पढ़ें

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना त्याग पत्र राज्यपाल को सौंपा
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना त्याग पत्र राज्यपाल को सौंपा

    HighLights

    1. शीघ्र ही आगे की रणनीति घोषित करेंगे- नीतीश कुमार
    2. महागठबंधन सरकार खत्म हो चुकी है- नीतीश कुमार

    जागरण संवाददाता, पटना। Nitish Kumar Resign बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने अपना त्याग पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर नीतीश कुमार को बधाई दी है। वहीं, इस्तीफा के बाद नीतीश ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। 

    उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह शीघ्र ही आगे की रणनीति घोषित करेंगे। कहा कि महागठबंधन सरकार खत्म हो चुकी है। नीतीश ने कहा कि महागठबंधन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। वहीं, सरकार के कामकाज का राजद (RJD) द्वारा श्रेय लेने पर नीतीश ने नराजगी जताई। 

    मुख्यमंत्री ने कहा आइएनडीआइए बनाने और कामकाज आगे बढ़ाने का काफी प्रयास किया लेकिन अन्य लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई।

    मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश ने कहा कि आज मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार भंग करने के लिए भी कहा है। यह स्थिति इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं था...मुझे सभी से विचार मिल रहे थे। मैंने उन सभी की बात सुनी। आज सरकार भंग हो गयी है।

    यह भी पढ़ें-

    Nitish Kumar Resign: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र, अब भाजपा-हम के समर्थन से 9वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ! 

    Nitish Kumar ने CM पद से दिया इस्तीफा, NDA के साथ इस फॉर्मूले से बनाएंगे सरकार

    खबरें और भी