Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Caste Census : 'हमारी ही जाति की संख्या घट गई...', जाति गणना में गड़बड़ी के आरोपों पर बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    By Arun AsheshEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 07:51 PM (GMT+05:30)

    Bihar Caste Based Census बिहार में मंगलवार को जाति आधारित गणना की रिपोर्ट विधानसभा में रखे जाने के बाद इस पर सियासी बयानबाजी तेज है। परंतु इससे पहले ...और पढ़ें

    Caste Based Census : 'हमारी ही जाति की संख्या घट गई...', जाति गणना में गड़बड़ी के आरोपों पर बोले नीतीश
    Caste Based Census : 'हमारी ही जाति की संख्या घट गई...', जाति गणना में गड़बड़ी के आरोपों पर बोले नीतीश

    HighLights

    1. विधानसभा में विपक्ष के प्रति नरम रहे मुख्यमंत्री
    2. भाजपा के कई नेताओं से कहा- हम आपके घर गए हैं

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Caste Based Census : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मंगलवार को विधानसभा में सभी दलों को मोहा। प्रयास यह रहा कि कोई तल्खी न हो।

    जाति आधारित गणना से जुड़ी आर्थिक सामाजिक रिपोर्ट पेश करने के दौरान संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) केंद्र सरकार की आलोचना कर रहे थे।

    वह कहना चाह रहे थे कि केंद्र सरकार ने गणना में अड़ंगा लगाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें इशारे में मना किया। इसके बाद चौधरी के भाषण का रुख बदल गया।

    वह तुरंत अपना भाषण समाप्त कर बैठ गए। नीतीश बार-बार भाजपा विधायकों (BJP MLA) को याद दिला रहे थे कि जाति आधारित गणना की शुरुआत उस समय हुई, जब हम सरकार में साथ थे।

    भाजपा से पुरानी दोस्ती याद दिलाई

    भाजपा के वरिष्ठ विधायक नंदकिशोर यादव (MLA Nandkishor Yadav) और प्रेम कुमार (Prem Kumar) को अपनी पुरानी दोस्ती की याद दिला कर उन्हें सरकार की आलोचना करने से रोका। उन्होंने इन दोनों को कहा कि आप हमारे मित्र हैं।

    उन्होंने कहा कि हम आपके घर पर गए हैं। हम आपकी कितनी इज्जत करते हैं। भाजपा विधायक संजय सरावगी को भी सरकार के विरोध में बोलने से रोक दिया।

    उन्हें भी कहा कि हम आपके घर गए हैं। फिर हंसते हुए कहा कि ये यहां कुछ बोलेंगे। मीडिया में आएगा तो इनके केंद्रीय नेतृत्व को अच्छा लगेगा। सत्तारूढ़ दल भी संयत रहा।

    समय कम है सभी 10-10 मिनट बोलें

    रिपोर्ट पर चर्चा शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहार चौधरी (Speaker Awadh Bihar Chaudhary) ने कम समय का हवाला देते हुए कहा कि सभी दलों के नेता 10-10 मिनट बोलें।

    विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) अधिक समय चाह रहे थे। मुख्यमंत्री ने उठकर हस्तक्षेप किया। आसन से आग्रह किया कि ये लोग जितना बोलना चाहें, बोलने दीजिए।

    उसके बाद भाजपा के चार नेताओं को बोलने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री की नरमी का असर विपक्षी दलों के नेताओं पर भी पड़ा। सबके सब नरम बने रहे।

    आरोप को मजाक में टाला

    उन्होंने विपक्ष के इस आरोप को मजाक में टाल दिया कि गणना में जातियों की संख्या घटा-बढ़ा दी गई है। नीतीश ने कहा-हमारी जाति की संख्या भी कम हो गई है।

    उन्होंने कहा कि गणना के समय सभी को अपने पैतृक घर पर जाना चाहिए था। हम गए थे। वहीं पर हमने गणना कर्मियों को ब्योरा दिया। हमारे बड़े भाई के दो बेटे दिल्ली में नौकरी करते हैं। यह भी दर्ज करा दिया।

    यह भी पढ़ें :

    Bihar: सवर्णों में कायस्थ की कमाई सबसे अधिक, OBC में ये जाति धनवान; आर्थिक रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

    Bihar Politics: 'B Grade फिल्मों का कीड़ा घुस गया है...', नीतीश कुमार पर BJP का तीखा हमला; बता दिया अश्लील नेता

    75 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्‍ताव के बाद नीतीश का एक और दांव, इन लोगों को 2-2 लाख रुपये देगी सरकार; पढ़ें बड़ी घोषणाएं

    विधानसभा में ये क्या बोल गए CM नीतीश कुमार, मुंह दबाकर हंसने लगे पुरुष विधायक; झेंप गईं महिलाएं