यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JDU Meeting: क्या ललन सिंह आज देंगे इस्तीफा? CM नीतीश कुमार ने मुस्कुराकर सधे अंदाज में दिया जवाब
Bihar News बिहार में ललन सिंह की इस्तीफे की बात ने प्रदेश की सियासत गरमा दी है। नीतीश कुमार से लेकर तेजस्वी यादव तक इस मामले पर सफाई दे रहे हैं। लेकि ...और पढ़ें

HighLights
- नीतीश कुमार ने ललन सिंह के इस्तीफे की खबर पर दिया सधे अंदाज में जवाब
- नीतीश कुमार आज दिल्ली में जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने जा रहे
डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Kumar on Lalan Singh: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की खबर पर बिहार की सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर महागठबंधन के हर नेता मीडिया के सामने सफाई दे रहे हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बाद अब सीएम नीतीश कुमार का भी बयान सामने आया है।
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इस मामले पर मीडिया के सामने मुस्कुराकर जवाब देते हुए कहा कि अरे ये एक सामान्य बैठक है। हर साल एक बार होता है। हमलोग दिल्ली जा रहे हैं इसपर मीटिंग करने के लिए। इसमें कुछ खास नहीं होने जा रहा है।
बता दें कि बिहार में नए राजनीतिक समीकरण को लेकर कई चर्चाएं चल रही हैं। विरोधी इन्हें सच मान रहे हैं। महागठबंधन अफवाह बता रहा है। आम लोग भ्रम में हैं। उम्मीद की जा रही है कि सच या अफवाह से उत्पन्न भ्रम का निवारण शुक्रवार को हो जाएगा।
नई दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के अलावा जिला अध्यक्ष, सांसद-विधायक और परिषद-कार्यकारिणी के सदस्य जुट रहे हैं।
ललन सिंह से नीतीश की नाराजगी की वजह के पीछे लग रही अटकलें
ललन सिंह से नीतीश की नाराजगी के पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि वे (ललन सिंह) जदयू-राजद को मिला कर एक दल बनाना चाहते हैं। यह भी कि भले ही नीतीश कुमार किसी पद की इच्छा न रखते हों, लेकिन उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि आइएनडीआइए में उन्हें सम्मानजनक स्थान मिलेगा। यह अब तक नहीं मिला।
खबरें और भी
सच यह भी है कि ललन सिंह ने कभी जदयू-राजद को मिलाकर एक दल बनाने की चर्चा सार्वजनिक तौर पर नहीं की। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा, जिससे उनके और नीतीश कुमार के बीच मतभेद का प्रदर्शन हो।
यह भी पढ़ें
KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम