Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar बन पाएंगे I.N.D.I.A के 'सरदार'? दिल्ली में मीटिंग कर JDU ने कर लिया फैसला, कल हो सकता है बड़ा एलान

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 07:34 PM (IST)

    Nitish Kumar ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और अन्य पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को दिल्ली में बैठक की। अब कल राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। बैठक ...और पढ़ें

    Nitish Kumar बन पाएंगे I.N.D.I.A के 'सरदार'? दिल्ली में मीटिंग कर JDU ने कर लिया ये फैसला
    Nitish Kumar बन पाएंगे I.N.D.I.A के 'सरदार'? दिल्ली में मीटिंग कर JDU ने कर लिया ये फैसला

    राज्य ब्यूरो, पटना। Nitish Kumar JDU Meeting दिल्ली में गुरुवार को जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए एजेंडा तैयार करने को कहा। वह लगभग आधे घंट तक राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मौजूद रहे। इस क्रम में देश के वर्तमान परिदृश्य और लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई।

    जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के साथ ही वह राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने पार्टी दफ्तर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में औपचारिक रूप से सभी पदाधिकारियों का हाल लिया और चुनाव के संबंध में संक्षिप्त बातें की।

    लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

    इस क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से यह पूछा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कितने बजे आरंभ होनी है। यह तय हुआ कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11.30 बजे से कांस्टीट्यूशन क्लब में आरंभ होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एजेंडा में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव पर चर्चा होनी है। लोकसभा चुनाव में जदयू किन-किन मुद्दों के साथ जनता में जाएगा इस पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मुहर लगेगी।

    क्या नीतीश कुमार बन पाएंगे I.N.D.I.A के 'सरदार'?

    इसके अतिरिक्त आईएनडीआईए में जदयू की भूमिका पर भी विमर्श होगा। जदयू लगातार इस बात को कहता रहा है कि नीतीश कुमार ही आईएनडीआईए के सूत्रधार रहे हैं। जदयू को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस स्टैंड पर सख्त एतराज रहा है कि दिल्ली की बैठक में उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए क्यों प्रस्तावित किया?

    खबरें और भी

    इसके अतिरिक्त जाति आधारित गणना के बाद बिहार में आरक्षण के दायरे को बढ़ाए जाने को ले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार भी प्रकट किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- 'ललन.. पोस्टर.. नीतीश और इस्तीफा..', पटना से दिल्ली तक रही सियासी गहमागहमी, केसी त्यागी ने दे दी 48 साल की दुहाई

    ये भी पढ़ें- Lalan Singh इज बैक! उधर Nitish Kumar से 1 घंटे तक चली 'सीक्रेट मीटिंग', इधर पोस्टर में फिर चमकने लगे JDU अध्यक्ष